Top 5 Scooters: इंडिया को पसंद है इन स्‍कूटर्स को चलाना, September 2026 में Honda, TVS और Suzuki का कब्जा

Honda Activa Down Payment and EMI
Honda Activa Down Payment and EMI PC-autotechbiz.in

Top 5 Scooters: इंडिया में September 2026 के दौरान किन स्‍कूटर्स की सबसे ज्‍यादा सेल हुई है। क्‍या Honda, TVS, Suzuki को जगह मिली है? किस मेकर के किस स्‍कूटर की पिछले महीने कितनी सेल हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Top 5 Scooters में किसे मिली जगह

इंडियन 2 व्‍हीलर मार्केट में हर महीने लाखों स्‍कूटर्स की सेल होती है। September 2026 में भी पूरे इंडिया में 32.47% की ग्रोथ के साथ 842293 यूनिट्स स्‍कूटर की सेल हुई है। जिसमें Honda, TVS, Suzuki, Hero जैसे मेकर्स के स्‍कूटर को जगह मिली है।

पहले नंबर पर रहा Honda Activa

हर बार की तरह सितंबर 2026 में ही होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से ऑफर किया जाने वाला एक्‍टिवा कस्‍टमर्स की पहली पंसद बना हुआ है। पिछले महीने इस स्‍कूटर की 352371 यूनिट्स की सेल हुई है। ईयरली बेसिस पर एक्टिवा को सेल में 48.19% की बढ़त मिली है।

दूसरे नंबर पर आया TVS Jupiter

टीवीएस मोटर्स के जुपिटर को भी एक्टिवा के बाद सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस स्‍कूटर की पिछले महीने में 154725 यूनिट्स की सेल पूरे इंडिया में हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर जुपिटर की सेल में 8.87% की बढ़त दर्ज हुई है।

तीसरे नंबर पर रहा Suzuki Access

सुजुकी भी ICE सेगमेंट में एक्‍सेस स्‍कूटर को ऑफर करती है। मेकर के इस स्‍कूटर की 71928 यूनिट्स की सेल सितंबर 2026 में हुई है। ईयरली बेसिस पर एक्‍सेस की सेल में 0.43% की गिरावट आई है, लेकिन फिर भी यह टॉप 3 में शामिल हुआ है।

चौथे नंबर पर आया Hero Destini 125

हीरो मोटोकॉर्प का 125 सीसी सेगमेंट वाला डेस्टिनी भी कस्‍टमर्स के बीच काफी पॉपुलर स्‍कूटर्स में से एक है। इस स्‍कूटर की सितंबर 2026 के दौरान 41839 यूनिट्स की सेल हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी सेल में 92.33% की बढ़त मिली है।

Top 5 लिस्‍ट में मिली TVS NTorq को भी जगह

टीवीएस एन टॉर्क को भी पिछले महीने टॉप 5 लिस्‍ट में जगह मिली है। इस स्‍कूटर की सितंबर 2026 में 37955 यूनिट्स की सेल हुई है। यह टीवीएस की ओर से ऑफर किया जाने वाला दूसरा स्‍कूटर है जिसे ICE सेगमेंट में टॉप 5 स्‍कूटर लिस्‍ट में जगह मिली है। टीवीएस एन टॉर्क को भी ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 14.।6% की बढ़त मिली है।

रैंक (Rank) स्कूटर मॉडल (Scooter Model) निर्माता (Manufacturer) यूनिट्स बेची गईं (Units Sold) YoY ग्रोथ (%)
1 Honda Activa Honda Motorcycle and Scooter India 3,52,371 +48.19%
2 TVS Jupiter TVS Motor Company 1,54,725 +8.87%
3 Suzuki Access Suzuki Motorcycle India 71,928 -0.43%
4 Hero Destini 125 Hero MotoCorp 41,839 +92.33%
5 TVS NTorq TVS Motor Company 37,955 +14.16%

यह भी पढ़ें- Electric 2 Wheeler मार्केट का नया किंग! Ola और Bajaj को पछाड़ TVS बनी नंबर-1, बाकियों का September में कैसा रहा हाल