Toyota Innova Hycross Facelift: एंट्री से पहले लीक हुए बड़े अपडेट्स; जानिए किस महीने में होगी लॉन्च?

Toyota Innova Hycross
Toyota Innova Hycross PC - autotechbiz.in

Toyota Innova Hycross Facelift को Launch करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। मेकर कब इस एमपीवी को अपडेट के साथ लॉन्‍च करेगी। इसमें किस तरह के अपडेट्स को देने की तैयारी हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Innova Hycross Facelift होगी Launch

टोयोटा अपनी एमपीवी हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को इंडिया में लॉन्‍च करने की तैयारी कर चुकी है। मेकर इस एमपीवी को मिड लाइफ अपडेट देगी, जिसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ नई टेक्‍नोलॉजी को भी दिया जाएगा।

मिल सकता है Flex Fuel सिस्‍टम

टोयोटा इस एमपीवी को फ्लेक्‍स फ्यूल टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर कर सकती है। मेकर ने पहले हाईक्रॉस पर बेस्‍ड फ्लेक्‍स फ्यूल स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड प्रोटोटाइप को दिखाया था, जिसमें इलेक्‍ट्रिक असिस्‍टेंस के साथ में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया था। यह इंजन E-85 तक के पेट्रोल पर चलाने के लिए बनाया गया है।

लुक्‍स में भी होंगे चेंज

मैकेनिकल चेंज के साथ ही हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट के लुक्‍स में भी चेंज हो सकते हैं। इस एमपीवी के फ्रंट में कई बदलाव होंगे। जिसमें ज्‍यादा पतली और शॉर्प लाइट्स को शामिल किया जा सकता है। फ्रंट ग्रिल को भी चेंज किया जा सकता है। रियर में भी बंपर, टेल लैंप में भी चेंज किया जा सकता है। जिससे एमपीवी को फ्रैश लुक मिल सकता है।

मिल सकता है नया वेरिएंट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टोयोटा अपनी इनोवा के क्रिस्‍टा वर्जन को भी 2027 में बंद कर सकती है। ऐसे में हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने के साथ ही इसके कुछ नए वेरिएंट्स भी ऑफर किए जा सकते हैं, जो कम कीमत के साथ इनोवा क्रिस्‍टा को खरीदने वालों के लिए उपयुक्‍त होंगे। लेकिन अभी इस पर मेकर ने कोई भी ऑफिशियल स्‍टेटमेंट नहीं दी है।

कब होगी लॉन्‍च?

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में 26 November 2026 को लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन अभी इस पर भी मेकर की ओर से अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कितनी है Price

अभी इनोवा हाईक्रॉस को 19.53 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 32.95 लाख रुपये तक जाती है। फेसलिफ्ट लॉन्‍च के बाद इसके मौजूदा वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज में थोड़ा बदलाव हो सकता है। अगर नए वेरिएंट्स को जोड़ा जाता है तो उनकी प्राइज कुछ कम हो सकती है।

किनसे मिलती है चुनौती

मार्केट में टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस वैसे तो अपने सेगमेंट की सबसे पसंदीदा एमपीवी है। लेकिन फिर भी इसे Maruti Suzuki Invicto, Kia Carens Clavis जैसी एमपीवी के अलावा Mahindra XUV 7XO, Tata Safari और MG Hector जैसी एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Fortuner Facelift जल्‍द होगी Launch, लुक और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव होने सकते हैं?

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।