आ गई Volvo EX 90; 625KM Range के साथ मिले कौन से Features, कितनी है Price

Volvo EX 90 Launch हो चुकी है। इसकी क्‍या Price रखी गई है। इसमें कितनी Range और कैसे Features मिले रहे हैं। लॉन्‍च के बाद अब इसे किन एसयूवी से चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo EX 90 Launch हुई

इंडियन मार्केट में वॉल्‍वो ने बड़ा धमाका करते हुए अपनी फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ईएक्‍स 90 को लॉन्‍च कर दिया है। अब ऑफिशियली इसकी प्राइज को अनाउंस भी कर दिया गया है। इस मौके पर इंडिया के स्‍टार चेस प्‍लेयर भी मौजूद रहे।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस एसयूवी को नए प्‍लेटफॉर्म पर डेवलप किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स के साथ ताकतवर बैटरी दी गई है। साथ में इसका डिजाइन भी वॉल्‍वो ने अपनी पारंपरिक कारों के डिजाइन की तरह ही रखा है। यह एसयूवी फ्लैगशिप इलेक्‍ट्रिक एसयूवी होने के साथ 6 सीटर कनफिगरेशन के साथ आई है।

मिलेंगे ये Features

मेकर ने इस एसयूवी को कुछ टाइम पहले ही इंटरनेशनल मार्केट में भी लॉन्‍च किया है। जहां पर इसको LED DRLs, हाई डेफिनेशन पिक्‍सल Headlights, LED Tail Lights, पैनोरमिक सनरूफ, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स, ओटीए अपडेट, 5जी कनेक्‍टिविटी, Bowers & Wilkins के 25 स्‍पीकर के साथ म्‍यूजिक सिस्‍टम, डॉल्‍बी एटमॉस, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसमें 2082 लीटर का बूट स्‍पेस और फ्लोर पर 72 लीटर स्‍टोरेज मिलती है। एसयूवी में जो पैनोरमिक सनरूफ दिया है वह इलेक्‍ट्रोक्रोमिक फीचर के साथ आता है।

मिली 625KM Range

वॉल्‍वो इस एसयूवी को 106 kWh की बैटरी के साथ लेकर आई है। जिसको चार्ज करने के बाद 625 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इस एसयूवी में ट्विन मोटर दी गई है जो इसे 456 हॉर्स पावर के साथ 670 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसमें रियर व्‍हील ड्राइव और ऑल व्‍हील ड्राइव के ऑप्‍शंस भी मिलेंगे। इसमें फास्‍ट चार्जर ऑप्‍शन भी मिलेगा जो इसे 350 किलोवाट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट चार्ज सिर्फ 22 मिनट में कर सकती है। नॉर्मल चार्जर से 10 घंटे में चार्ज हो सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और यह सिर्फ 5.5 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड से चल सकती है।

कितनी लंबाई-चौड़ाई

मेकर ने इस एसयूवी को 1744 एमएम लंबा, 2113 एमएम चौड़ा, 1672 एमएम ऊंचा, 2985 एमएम के व्‍हीलबेस और 12 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ ऑफर किया है।

कितनी है Price

मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 1.26 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इस प्राइज पर एसयूवी को सिर्फ 31 December 2026 तक ही बुक करवाया जा सकता है। इसके साथ मेकर 11KW का वॉलबॉक्‍स चार्जर भी दे रही है। साथ में 3 साल का सर्विस पैकेज और 3 साल में एश्‍योर्ड 65% बायबैक को भी दिया गया है। इसकी डिलीवरी को मेकर January 2027 से शुरू करने वाली है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में वॉल्‍वो इस एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में फ्लैगशिप एसयूवी की तरह ला रही है। इसको सीधी चुनौती BMW iX, Mercedes EQS से मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Volvo XC60 पर कंपनी दे रही है कौन सा भारी ऑफर, रीसेल की भी 100% गारंटी?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।