BYD Sealion 7 Limited Edition Launch हो चुकी है। मेकर ने इसकी कितनी यूनिट्स ऑफर की हैं। इनमें क्या खूबियां दी गई हैं। कितनी Range के साथ इसे लाया गया है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BYD Sealion 7 Limited Edition Launch हुई
इंडिया में बीवाईडी ने अपनी सी लायन 7 के लिमिटेड एडिशन को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने फेस्टिव सीजन के दौरान लोगों को एक अच्छा ऑप्शन देने के लिए इस एसयूवी को लिमिटेड यूनिट्स में ऑफर कर दिया है।
कितनी ऑफर हुईं
मेकर ने बताया है कि वह इंडिया में इस एडिशन की सिर्फ 150 यूनिट्स को ही ऑफर कर रही है। इसके बाद इस एडिशन को ऑफर नहीं किया जाएगा। इसलिए पहले बुक करवाने पर ही इसको घर ले जाया जा सकता है।
कितनी मिलेगी Range
बीवाईडी ने सी लायन 7 के लिमिटेड एडिशन में 82.56 KWh की बैटरी को दिया है। इस ब्लेड बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद 567 KM की NEDC रेंज मिल सकती है। इसके साथ जो मोटर मिलेगी उससे इसे 230 KW पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जिससे यह एसयूवी 0-100 KMPH की स्पीड को आसानी से 6.7 सेकंड में हासिल कर लेती है।
मिले कौन से Features
मेकर ने इस एसयूवी को LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, 15.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन, नापा लेदर सीट, इलेक्ट्रिक सनशेड, पैनोरमिक ग्लास रूफ, हेड्स अप डिस्प्ले, 11 एयरबैग और यूरो NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली हुई है।
भारतीयों की जरूरत के मुताबिक है एसयूवी
लॉन्च के मौके पर बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा, “भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए, हम ऐसे उत्पाद और अनुभव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय ग्राहकों की बदलती आकांक्षाओं के अनुरूप हों। SEALION 7 फेस्टिव एडिशन इसी दृष्टिकोण का विस्तार है, जो फेस्टिव सीजन के लिए सीमित संख्या में प्रीमियम वेरिएंट में एक विशिष्ट टैन और ब्लैक इंटीरियर लेकर आया है। मूल रूप से, यह SEALION 7 की तकनीक, सुरक्षा और प्रदर्शन को बरकरार रखता है, साथ ही ग्राहकों को मॉडल का एक अलग अनुभव प्रदान करता है। इस एडिशन के साथ, हम भारत में SEALION 7 को मिली शानदार प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”
कितनी रखी Price
बीवाईडी सी लायन 7 के लिमिटेड एडिशन को इंडियन मार्केट में 50.60 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें- BYD करेगी 2 नई EV Launch; Sierra EV, MG Windsor और Creta Electric को देगी सीधी टक्कर
ये भी पढ़ें
आ गई Volvo EX 90; 625KM Range के साथ मिले कौन से Features, कितनी है Price
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल
Golden Color और Indulge Edition बैजिंग के साथ आ रही Windsor EV, कब हो रही Launch?
एक्सीडेंट में जान बचाने के लिए कारों के कौन से सबसे खतरनाक पार्ट्स बदल रहा है China? अभी पढ़ें रिपोर्ट!













Leave a Reply