HomeAutomobilesVolvo XC60 पर कंपनी दे रही है कौन सा भारी ऑफर, रीसेल...

Volvo XC60 पर कंपनी दे रही है कौन सा भारी ऑफर, रीसेल की भी 100% गारंटी?

Volvo XC 60 मेकर की सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी है। अब इस पर इंडिया पर एक खास Offer दिया है। इससे कस्‍टमर्स को कैसे फायदा होगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Volvo XC 60 मेकर की सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी है। अब इस पर खासतौर पर इंडियन कस्‍टमर्स के लिए एक खास Offer दिया गया है। इससे कस्‍टमर्स को कैसे फायदा होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volvo XC 60 पर Offer

वोल्‍वो ने इंडियन मार्केट में कस्‍टमर्स को खास तौर पर XC 60 के लिए शानदार ऑफर दे दिया है। जिसके बाद न सिर्फ एसयूवी को खरीदने बल्कि बेचने की टेंशन भी खत्‍म हो गई है।

कैसा है ऑफर

मेकर ने जो डिटेल दी है उसके हिसाब से इस एसयूवी को खरीदने के बाद एश्‍योर्ड बायबैक ऑफर मिल रहा है। जिसके बाद कस्‍टमर्स को एसयूवी की टोटल वैल्‍यू का 65 पर्सेंट अमाउंट रिटर्न मिल सकता है।

क्‍या है डिटेल

वोल्‍वो ने बताया है कि इस खास प्रोग्राम में एसयूवी को अगर 3 साल के बाद वापस किया जाता है तो गाड़ी की एक्स-शोरूम प्राइज का 65 पर्सेंट बायबैक के तौर पर मिलेगा। लेकिन इसके साथ कुछ शर्तें और नियमों हैं, जिनकी डिटेल डीलरशिप से ली जा सकेगी।

मिलता है ताकतवर इंजन

मेकर इस एसयूवी में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देती है। जिसके साथ में ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स मिलता है। इसमें मिलने वाले इंजन से एसयूवी को 250 हॉर्स पावर और 360 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 48V की माइल्ड हाइब्रिड बैटरी भी दी जाती है।

हैं शानदार फीचर्स

वोल्‍वो अपनी इस एसयूवी में LED लाइट्स, LED DRLs, 11.2-इंच फ्रीस्टैंडिंग डिस्‍प्‍ले, बोवर्स और विल्किंस का 15 स्पीकर म्‍यूजिक सिस्टम, 12.3 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, नापा लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट विद ऑटोब्रेक, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन व पायलट असिस्ट, एयरबैग्‍स, EBD, ABS जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।

क्‍या है Price

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 69.60 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसको Mercedes GLC, BMW X3 और Audi Q5 से चुनौती भी मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular