Kia Carens Clavis CNG in Pics: किआ अपनी 7 सीटर एमपीवी कैरेंस क्लाविस को काफी जल्द सीएनजी के साथ ला रही है। मेकर ने लॉन्च करने से पहले हीऑफिशियली इस एमपीवी का डेब्यू कर दिया है। इसमें किस तरह की खूबियों को दिया जाएगा। इसे कब लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- autotechbiz.in
आ रही Kia Carens Clavis CNG
किआ अपनी सबसे पसंदीदा एमपीवी कैरेंस क्लाविस को अब फैक्ट्री फिटेड सीएनजी के साथ ला रही है। मेकर ने Kia Sorento के Launch Event में ही इस एमपीवी को भी सीएनजी के साथ दिखा दिया है।


कितनी ताकतवर होगी
मेकर ने यह भी बताया है कि इस एमपीवी के डिजाइन में कोई भी चेंज नहीं हुआ है, लेकिन अब इसे फैक्ट्री से ही सीएनजी के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें 1.5 लीटर इंजन होगा जो इसको सीएनजी मोड में 93 हॉर्स पावर और 123 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जिसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।


कितना बड़ा सिलेंडर
किआ ने कैरेंस क्लाविस एमपीवी में 60 लीटर का सिलेंडर दिया है, जो 10 किलोग्राम होता है। इस तरह से इस एमपीवी में एक बार म 7 से 9 किलोग्राम तक सीएनजी आ जाएगी। जिससे इस एमपीवी को करीब 200 किलोमीटर की रेंज मिल जाएगी। एक किलोग्राम सीएनजी में इसे 22 से 23 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा, हालांकि माइलेज के यह आंकड़ें अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं।


कितना बड़ा बूट
अब सीएनजी को अंडरबॉडी नहीं दिया गया है। जिस वजह से इस एमपीवी में 216 लीटर का बूट स्पेस कम होकर 116 लीटर तक हो गया है। सीएनजी की वजह से ज्यादा वजन को बैलेंस करने के लिए इसके सस्पेंशन को भी री-ट्यून किया गया है। साथ में स्पेयर व्हील को हटाने की जगह इसमें ऑफर किया गया है।


कब हो रही लॉन्च
किआ ने अनऑफिशियली बताया है कि कैरेंस सीएनजी को इस महीने में 15 September के बाद कभी भी और कैरेंस क्लाविस सीएनजी को अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के ठीक पहले लॉन्च कर दिया जाएगा।


कितनी बढ़ेगी Price
वैसे तो लॉन्च के टाइम ही मेकर इस एमपीवी की प्राइज की डिटेल देगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसके पेट्रोल वर्जन की एक्स शोरूम प्राइज में 70 से 90 हजार रुपये तक बढ़ाकर इसे लॉन्च किया जाएगा।


