In Pics: Volvo EX 90 ऑफिशियली इंडियन मार्केट में आ चुकी है। मेकर इस Electric SUV को कौन सी खूबियों के साथ किस Price पर लाई है। इसको कैसे डिजाइन, एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ लाया गया है। इस रिपोर्ट में देखते हैं।

Launch हुई Volvo EX 90
इंडियन मार्केट में वॉल्वो ने बड़ा धमाका करते हुए अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी ईएक्स 90 को लॉन्च कर दिया है। मेकर इस एसयूवी को ग्लोबल और इंडियन मार्केट में अब ऑफर कर रही है।

PC- autotechbiz.in
कैसे दिए Features
मेकर ने इसमें LED DRLs, हाई डेफिनेशन पिक्सल Headlights, LED Tail Lights, पैनोरमिक सनरूफ, 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स, ओटीए अपडेट, 5जी कनेक्टिविटी, Bowers & Wilkins के 25 स्पीकर के साथ म्यूजिक सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस, Level-2 ADAS, एंबिएंट लाइट्स जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसमें 2082 लीटर का बूट स्पेस और फ्लोर पर 72 लीटर स्टोरेज मिलती है। एसयूवी में जो पैनोरमिक सनरूफ दिया है वह इलेक्ट्रोक्रोमिक फीचर के साथ आता है।

PC- autotechbiz.in
कितनी है Range
वॉल्वो इस एसयूवी को 106 kWh की बैटरी के साथ लेकर आई है। जिसको चार्ज करने के बाद 625 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इस एसयूवी में ट्विन मोटर दी गई है जो इसे 456 हॉर्स पावर के साथ 670 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसमें रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव के ऑप्शंस भी मिलेंगे। इसमें फास्ट चार्जर ऑप्शन भी मिलेगा जो इसे 350 किलोवाट चार्जर से 10 से 80 पर्सेंट चार्ज सिर्फ 22 मिनट में कर सकती है। नॉर्मल चार्जर से 10 घंटे में चार्ज हो सकती है। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी और यह सिर्फ 5.5 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चल सकती है।

PC- autotechbiz.in
कितनी है लंबाई चौड़ाई
एसयूवी को 1744 एमएम लंबा, 2113 एमएम चौड़ा, 1672 एमएम ऊंचा, 2985 एमएम के व्हीलबेस और 12 मीटर के टर्निंग रेडियस के साथ लाया गया है।

PC- autotechbiz.in
कितनी रखी Price
एसयूवी को इंडियन मार्केट में 1.26 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इस प्राइज पर एसयूवी को सिर्फ 31 December 2026 तक ही बुक करवाया जा सकता है।

PC- autotechbiz.in
यह भी पढ़ें- Volvo XC 60 और XC90 पर आए Festive Offers, Buy back से लेकर कैसे होगी हजारों की बचत, पढ़ें खबर
ये भी पढ़ें
in Pics: Kia Carens Clavis CNG में क्या हैं खूबियां, कैसे मिलेंगे Features, क्या हो सकती है Price?
Suzuki eAccess का स्टाइल और टेक्नोलॉजी दोनों कमाल—Photo Gallery में देखें डिजाइन, फीचर्स और हर एंगल
Mahindra XEV 9S में क्या है ऐसा खास? Photo Gallery में देखें इंडिया की धांसू Electric SUV
Tata Sierra खरीदने से पहले यह जरूर देखें—Photo Gallery में मौजूद है हर वेरिएंट की Price













Leave a Reply