iQOO Z11xa 5G: स्मार्टफोन बाजार में iQOO ने अपनी Z11 सीरीज का एक और नया मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी का नया iQOO Z11xa 5G भारतीय बाजार में एंट्री कर चुका है।
ये Z11 लाइनअप का चौथा स्मार्टफोन है और इसे खासतौर पर बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और गेमिंग से जुड़े फीचर्स के साथ उतारा गया है। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इसकी बिक्री अगले सप्ताह से ऑनलाइन शुरू होगी।
iQOO Z11xa 5G की कीमत और सेल
भारत में iQOO Z11xa 5G की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये रखी गई है। ग्राहकों को ICICI Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक, iQOO Z11xa 5G की बिक्री 14 सितंबर से Amazon की वेबसाइट पर शुरू होगी। स्मार्टफोन को प्रिस्टमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।
6.76 इंच की 120Hz LCD डिस्प्ले
iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,080×2,344 पिक्सल है और डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक है।
फोन को मजबूती के लिहाज से भी तैयार किया गया है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है। गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव के लिए इसमें AI Game Voice Changer और 4D Game Vibration जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 8GB तक RAM
परफॉर्मेंस के लिए iQOO ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। फोन में 8GB तक RAM का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
7,200mAh की बड़ी बैटरी
फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल है। iQOO Z11xa 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Android 16 और Origin 6
सॉफ्टवेयर की बात करें तो iQOO Z11xa 5G Android 16 पर आधारित Vivo के Origin 6 पर काम करता है। कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन को 2 OS अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: छोटे शहरों में बढ़ी होम अपग्रेड की मांग, स्मार्ट अप्लायंसेज की बिक्री में 3 गुना से ज्यादा उछाल
OnePlus के दो नए फोन जल्द हो सकते हैं लॉन्च: 9,000mAh की बड़ी बैटरी के अलावा गेमिंग के लिए है खास, जानें डिटेल्स
Lava Aura Curve 5G भारत में लॉन्च: 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी से लैस, कीमत भी जान लीजिए
Flipkart Big Billion Days 2026: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में 22% तक बढ़े ऑर्डर्स, ब्यूटी और ग्रूमिंग कैटेगरी में खरीदारों की संख्या 40% बढ़ी













Leave a Reply