Maruti eVitara Crash Test: जापान में मेड इन इंडिया ई विटारा का क्रैश टेस्ट हुआ है। जिसके बाद Japan NCAP ने इसे कितनी रेटिंग दी है। जापान के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक एसयूवी बच्चों और बड़ों के लिए कितनी सेफ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti eVitara Crash Test
जापान में एनसीएपी ने मेड इन इंडिया ई विटारा का क्रैश टेस्ट किया है। जिसके बाद इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को रेटिंग भी दी गई है। खास बात यह है कि यह मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसको कई बाजारों में ऑफर किया जा रहा है।
कितनी मिली Rating
Japan NCAP ने इस एसयूवी के क्रैश टेस्ट के बाद नतीजों के हिसाब से 4 स्टार रेटिंग दी है। इससे पहले ANCAP ने भी इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए 4 स्टार रेटिंग ही दी थी।
किस टेस्ट में कैसी परफॉर्मेंस
जापानी टेस्ट में इसे प्रिवेंटिव सेफ्टी के लिए ए रैंकिंग मिली है। कॉलिजन सेफ्टी के लिए इसे बी रैंकिंग मिली है। ऑटोमैटिक इमरजेंसी एक्सीडेंट रिपोर्टिंग सिस्टम के एडवांस्ड टाइप 2 में कैटेगराइज्ड किया गया है। जिसमें पूरी चौड़ाई वाले फ्रंटल टेस्ट में ड्राइवर सेफ्टी के लिए 5 में से 5 नंबर, रियर सीट सेफ्टी के लिए 4 नंबर, ऑफसेट फ्रंटल कॉलिजन टेस्ट में भी 4 नंबर मिले हैं। साइड इम्पैक्ट प्रोटेक्शन में 5, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए रियर इम्पैक्ट नेक प्रोटेक्शन में भी 5 नंबर मिले हैं।
BNCAP भी कर चुकी है टेस्ट
इंडिया में कारों की सेफ्टी के लिए BNCAP की ओर से क्रैश टेस्ट किए जाते हैं। यहां पर भी इस एसयूवी का क्रैश टेस्ट हो चुका है। जिसमें इसे पूरी 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
इंडिया में भी होती है ऑफर
मारुति सुजुकी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को इंडियन मार्केट में भी ऑफर करती है। यहां पर इसे 16.19 लाख रुपये से लेकर 20.21 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जाता है।
कितनी मिलती है Range
मेकर इस एसयूवी को 49 और 61 kWh की बैटरी के ऑप्शन के साथ ऑफर करती है। जिससे इस एसयूवी को एक बार चार्ज करने के बाद 543 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Brezza ने रचा इतिहास, 15 लाख परिवारों की बनी पहली पसंद, जानें क्यों दीवाने हैं लोग
ये भी पढ़ें
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
Toyota Fortuner Facelift जल्द होगी Launch, लुक और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव होने सकते हैं?
Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!













Leave a Reply