HomeUtilityPM Kisan Yojana: 21वीं किस्त कब हो सकती है जारी और किन...

PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त कब हो सकती है जारी और किन किसानों को मिलेगा लाभ? यहां जानें

PM Kisan Yojana Ki 21 Kist Kab Aayegi: केंद्र सरकार किसानों को पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये लाभ देती है।

PM Kisan 21 Installment Release Date: अगर आप भी एक किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।

इस बार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त रिलीज होनी है। तो क्या आप जानते हैं कि 21वीं किस्त कब रिलीज होगी और किन किसानों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: किसका नहीं बनता आयुष्मान कार्ड? चेक कर लें, वरना दिक्कत हो सकती है

किस्त कब हो सकती है जारी?

पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं तो आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ मिलना है। माना जा रहा है कि 21वीं किस्त का लाभ बिहार चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मिल सकता है।

हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। सरकार जल्द ही 21वीं किस्त जारी होने की तारीख की घोषणा कर सकते हैं।

किन किसानों को मिलेगी किस्त?

जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिलना है, लेकिन जरूरी है कि किसान समय रहते ई-केवाईसी का काम करवा लें।

आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: बिहार चुनाव खत्म, तो अब कब आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

दूसरा काम है भू-सत्यापन का, जिसे योजना से जुड़े किसानों को करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular