Tata Safari और Harrier को पेट्रोल इंजन के साथ अगले कुछ दिनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। इनमें कितना ताकतवर इंजन होगा। इन दोनों एसयूवी को किस दिन लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च होंगी 2 SUVs
टाटा अपनी दो एसयूवी को अपडेट करने के बाद लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। मेकर ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, पर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि Tata Safari और Harrier को पेट्रोल इंजन के साथ दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा।
पहले से थी जानकारी
भले ही अब रिपोर्ट्स में इन दोनों एसयूवी को लॉन्च करने की बात कही जा रही है, लेकिन यह तो पहले से ही जानकारी थी कि टाटा इन दोनों एसयूवी को डीजल के अलावा पेट्रोल इंजन के साथ भी लॉन्च करने वाली है।
किस तारीख में होगी लॉन्च
मेकर अपनी दोनों एसयूवी को 9 दिसंबर को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। लेकिन अभी डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है।
कितना होगा ताकतवर
टाटा की इन दोनों एसयूवी में 1.5 लीटर के इंजन का यूज किया जाएगा। जो टर्बो चार्ज के साथ आएगा। इस इंजन से दोनों को 170 पीएस पावर के साथ 280 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। यह बीएस-6 के साथ ही ई-20 कम्प्लाइंट भी होगा। इस इंजन को एल्यूमिनियम से बनाया जाएगा, जिससे एसयूवी का वजन कम होगा और एवरेज बढ़ जाएगी।
सिएरा में भी मिलेगा इंजन
टाटा सिर्फ सफारी और हैरियर में ही इस इंजन का यूज नहीं करेगी बल्कि इसी इंजन के साथ सिएरा को भी लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगी प्राइज
वैसे तो जब इनको लॉन्च किया जाएगा, तभी प्राइज की डिटेल भी मिलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि डीजल वर्जन से पेट्रोल वर्जन का प्राइज 1 से 3 लाख रुपये तक कम होगा।
किनसे मिलेगी चुनौती
टाटा सफारी को मिड साइज 7 सीटर और हैरियर को मिड साइज 5 सीटर सेगमेंट में Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Honda Elevate, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, MG Hector, Mahindra Scorpio से चुनौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply