Most Valuable Currencies: कोई भी व्यक्ति जब अपने देश से दूसरे देश जाता है तो वहां पर छोटे से लेकर बड़ा काम करने के लिए पैसों की जरुरत होती है। इंडिया में तो रुपये से काम चल जाता है, लेकिन दूसरे देश में वहां की करेंसी को ही यूज करना पड़ता है। ऐसे में कई लोग अमेरिकी डॉलर को ही सबसे महंगी करेंसी समझते हैं। क्या आपको पता है कि अमेरिकी डॉलर से ज्यादा महंगी करेंसी (world’s strongest currencies) वाले और भी कई देश हैं। किन 10 देशों की करेंसी दुनिया में सबसे ज्यादा महंगी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
किस देश की करेंसी है सबसे महंगी
दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की बात की जाए तो वह अमेरिकी डॉलर नहीं है, बल्कि कुवैत का दीनार (highest value currency) है। इसे KWD से भी जाना जाता है। खबर लिखे जाने के समय तक 1 कुवैती दीनार की भारतीय रुपये में कीमत 283 रुपये (currency exchange rates) के आस पास है।
दूसरे नंबर पर है Bahraini Dinar
कुवैत के बाद दुनिया में दूसरी सबसे महंगी करेंसी बहरीन का दीनार है। गल्फ कंट्रीज में शामिल बहरीन का दीनार BHD से जाना जाता है। इसके 1 दीनार की भारतीय रुपये में कीमत 223 रुपये है।
तीसरे नंबर पर Omani Rial
दुनिया की तीसरी सबसे महंगी करेंसी ओमान की है। यह भी गल्फ कंट्रीज के ग्रुप में शामिल है। इसकी करेंसी रियाल है जिसे ओमानी रियाल (OMR) से जाना जाता है। इसके 1 रियाल की भारतीय रुपये में कीमत 224 रुपये है।
चौथे नंबर पर है Jordanian Dinar
जॉर्डन भी दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की लिस्ट में Top-5 में शामिल है। इसे JOD से जाना जाता है। एक जॉर्डन दीनार की भारतीय रुपये में कीमत 121 रुपये है।
पांचवें नंबर पर Great British Pound
पांचवें नंबर पर ब्रिटेन की करेंसी ग्रेट ब्रिटिश पाउंड है। इसे GBP से जाना जाता है। ब्रिटेन के 1 पाउंड की भारतीय रुपये में कीमत 117 रुपये है।
लिस्ट में अगला नंबर Gibraltar Pound
दुनिया की सबसे महंगी करेंसी की लिस्ट में अगला नंबर जिब्राल्टर के पाउंड का है। इसे GIP से जाना जाता है और एक जिब्राल्टर पाउंड की भारतीय रुपये में कीमत 116 रुपये है।
लिस्ट में और कौन सी करेंसी शामिल
लिस्ट में Top10 लिस्ट में केमैन आइसलैंड का डॉलर भी है जिसे KYD से जाना जाता है। इसके बाद स्विट्जरलैंड का फ्रैंक, यूरोप का यूरो और अमेरिका का डॉलर का नंबर आता है।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













About Auto Tech Biz
Auto Tech Biz brings you authentic automobile, technology and business news in India, from new launches and reviews to everyday updates and expert insights.