Domestic Air Passenger की संख्या में September 2026 में कितनी कमी देखने को मिली है। किस Airline का मार्केट शेयर कितना रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Domestic Air Passenger में आई गिरावट
सितंबर 2026 का महीने इंडिया की एविएशन इंडस्ट्री के लिए थोड़ा सुस्त रहा है। पिछले महीने में डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स के ट्रैवल में कमी देखने को मिली है। जिसका असर सभी एयरलाइन पर हुआ है।
DGCA ने जारी की लिस्ट
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने सितंबर 2026 का डेटा रिलीज किया है। जिसके बाद यह पता चला है कि इंडियन एविएशन के डोमेस्टिक सेक्टर में पैसेंजर्स की डिमांड में कमी देखी गई है।
कितना कम हुआ ट्रैफिक
जानकारी मिली है कि सितंबर महीने के दौरान इंडिया में डोमेस्टिक पैसेंजर्स की डिमांड में 6.49% की गिरावट आई है। जिसके बाद पैसेंजर्स की संख्या 1.18 करोड़ हो गई है।
Indigo रही सबसे आगे
घरेलू यात्रियों के ट्रैवल में गिरावट के बाद भी लो-कॉस्ट एयरलाइन इंडिगो सबसे आगे रही है। एयरलाइन ने सितंबर महीने में 65.4% मार्केट शेयर अपने पास रखा है। इसी के साथ एयरलाइन ने पिछले महीने में 77.30 लाख पैसेंजर्स को ट्रैवल करवाया है।
दूसरे नंबर पर रही Air India
इंडिगो के बाद दूसरे नंबर पर एयर इंडिया का नंबर रहा। एयरलाइन ने टोटल मार्केट शेयर का 26.8% मार्केट शेयर पिछले महीने में अपने नाम किया है। इसी के साथ टाटा की एयरलाइन ने पूरे इंडिया में 31.65 लाख डोमेस्टिक पैसेंजर्स को ट्रैवल करवाया है।
तीसरे नंबर पर आई Akasa Air
डोमेस्टिक मार्केट में आकासा एयर ने तीसरे सबसे बड़े कैरियर के तौर पर अपनी जगह को बनाए रखा है। एयरलाइन के पास मार्केट शेयर का 5.6% हिस्सा रहा। इसी के साथ इसने सितंबर 2026 में 6.64 लाख पैसेंजर्स को ट्रैवल करवाया है।
इंडिगो और एयर इंडिया के पास कितना मार्केट शेयर
बात अगर इन तीनों एयरलाइन की हो रही है तो यह बताना भी जरूरी है कि सिर्फ इंडिगो और एयर इंडिया ने ही पिछले महीने टोटल मार्केट शेयर का 92% से ज्यादा हिस्सा अपने पास रखा है।
Spicejet का कैसा रहा हाल
अब बात एक और एयरलाइन स्पाइसजेट की करें तो इस एयरलाइन का मार्केट शेयर घटकर 0.6% रह गया। पिछले महीने में इस एयरलाइन ने करीब 73 हजार पैसेंजर्स को ही ट्रैवल करवाया है।
यह भी पढ़ें- Air India: पैसेंजर्स के लिए लॉन्च की नई Amenity Kit; वेलनेस और भारतीय कला का रखा गया है खास ख्याल!
ये भी पढ़ें
KPIT Technologies का Q2 FY27 रिजल्ट जारी: रेवेन्यू में 6.5% की सालाना ग्रोथ, $213 मिलियन के नए ऑर्डर मिले
AMPSTAR: मिली बंपर डील; 4×2 55T Electric Trucks की 100 यूनिट्स का मिला ऑर्डर
Air India: पैसेंजर्स के लिए लॉन्च की नई Amenity Kit; वेलनेस और भारतीय कला का रखा गया है खास ख्याल!
Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?













Leave a Reply