Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्‍च कर दी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्‍या क्‍या मिलेगा

mercedes benz glc electric
mercedes benz glc electric PC- Mercedes Benz India

खबर की मुख्‍य बातें

Mercedes Benz GLC Electric लॉन्‍च हुई।
78.50 लाख रुपये में इंडिया में लॉन्‍च किया गया।
सिंगल चार्ज में मिल सकती है 711 KM रेंज।

Mercedes Benz GLC Electric को इंडिया में Launch कर दिया है। मेकर ने इसमें कितनी Range और Features को दिया है। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz GLC Electric Launch हुई

मर्सिडीज ने इंडिया में अपनी सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक एसयूवी जीएलसी को लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी को पुणे के पास चाकन के प्‍लांट में असेंबल किया जा रहा है। इसके लिए मेकर ने बुकिंग को October 2026 से ही शुरू कर दिया था।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

कितनी है Range

मर्सिडीज बेंज ने इस एसयूवी को 94 kWh का बैटरी पैक दिया है। जो एक बार में 711 किलोमीटर की WLTP रेंज दे सकता है। इसको डीसी फास्‍ट चार्जर से 10 मिनट में 300 मिनट की रेंज मिल जाती है और इसमें ड्यूल मोटर को दिया है। इस मोटर सेटअप से एसयूवी को 490 बीएचपी की पावर और 800 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को LED DRLs, LED लाइटिंग सेटअप, 20 इंच एएमजी व्‍हील, एल्‍यूमिनियम रनिंग बोर्ड, कनेक्‍टिड टेल लैंप, MBUX हाइपरस्‍क्रीन, बर्मेस्‍टर साउंड सिस्‍टम के साथ Dolby Atmos, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट में वेंटिलेटिड सीट, मसाज फंक्‍शन, पावर फोल्‍डिंग सेकंड रो, वायरलेस चार्जर, Level-2 ADAS, ऑटो पार्किंग, 570 लीटर बूट स्‍पेस, 128 लीटर फ्रंक स्‍पेस जैसे फीचर्स के साथ लग्‍जरी इंटीरियर दिया गया है।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

कितनी रखी Price

मर्सिडीज बेंज ने जीएलसी इलेक्‍ट्रिक के लिए बुकिंग को अक्‍टूबर 2026 में ही शुरू कर दिया था। अब इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 78.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

किनसे है मुकाबला

मर्सिडीज बेंज की इस जीएलसी इलेक्‍ट्रिक को सबसे बड़ी चुनौती 2027 में लॉन्‍च होने वाली BMW iX3 से मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 700+KM Range और MBUX के साथ किस रेट में किस डेट पर Launch होगी Mercedes GLC Electric?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।