Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट

Nissan Free CNG Kit
Nissan Free CNG Kit PC- Nissan India

खबर की मुख्‍य बातें

Nissan दे रही Diwali पर 86 हजार रुपये की बचत का मौका।
ग्रेवाइट और मैग्‍नाइट पर मिल रही है फ्री सीएनजी किट।
चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही 16 नवंबर तक मिल रहा है ऑफर।

Nissan इंडियन मार्केट में कई कार ऑफर करती है। इस Diwali 2026 पर अगर कंपनी की कार खरीदते हैं तो Free CNG Kit को लगवाया जा सकता है। यह कितने रुपये की कीमत का गिफ्ट मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Nissan दे रही Diwali Gift

निसान इंडियन कस्‍टमर्स को दीवाली का शानदार तोहफा दे रही है। मेकर अपनी 2 में से किसी भी कार को खरीदने पर Free CNG Kit को ऑफर कर रही है। सीएनजी किट को रेट्रोफिटमेंट के तौर पर ऑफर किया जा रहा है।

किन कारों पर मिलेगा तोहफा

मेकर अपनी सब 4 मीटर एसयूवी मैग्‍नाइट और सब 4 मीटर एमपीवी ग्रेवाइट पर इस ऑफर को दे रही है। जिसका फायदा 16 November 2026 तक उठाया जा सकता है। हालांकि यह ऑफर मेकर की ओर से सभी वेरिएंट्स की जगह कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर मिल रहा है।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

किन वेरिएंट्स पर मिलेगा ऑफर

निसान मैग्नाइट के एलिजिबल नॉन-टर्बो वेरिएंट (VISIA MT, VISIA EZ-SHIFT और VISIA+ MT को छोड़कर) और निसान GRAVITE के एलिजिबल TEKNA वेरिएंट पर फ्री सीएनजी किट का ऑफर मिल रहा है।

कितनी होगी सेविंग

अगर कोई इस ऑफर के साथ मैग्‍नाइट के चुनिंदा वेरिएंट्स को खरीदता है तो उसको 75 हजार रुपये और ग्रे‍वाइट के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 86 हजार रुपये तक की सेविंग हो सकती है। इसके साथ 3 साल/1,00,000 km की थर्ड-पार्टी वारंटी भी मिल रही है।

Nissan Gravite CNG
Nissan Gravite CNG
PC- Nissan India

Nissan Gravite में कितना ताकतवर Engine

निसान ग्रेवाइट को एक लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 63 हॉर्स पावर और 72 न्‍यूटन मीटर टॉर्क सीएनजी में मिलता है। इसमें मैनुअल और EX Shift ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एमपीवी की एक किलोग्राम सीएनजी में माइलेज 19.3 तक हो जाती है।

Nissan Magnite SUV
Nissan Magnite SUV
PC- AI

Nissan Magnite में कितना ताकतवर Engine

निसान की मैग्‍नाइट को भी 1.0 लीटर वाले पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑफर किया जाता है। इसमें भी 5 स्‍पीड मैनुअल या 5 स्‍पीड एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्‍शन मिलता है। लेकिन अभी इस एसयूवी के सीएनजी माइलेज की डिटेल सामने नहीं आई है।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

कितनी है Price

निसान मैग्‍नाइट को इंडियन मार्केट में 5.69 लाख रुपये से लेकर 10.99 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है। वहीं ग्रेवाइट को 5.73 लाख रुपये से लेकर 9.38 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Nissan October 2026 Sales: Nissan की घरेलू बिक्री में 50% का उछाल, अक्टूबर में बेचीं 3,600 कारें; चेक करें डिटेल्स 

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।