HomeAutomobilesTVS NTorq 150 लॉन्च काउंटडाउन शुरू – क्या होगी प्राइज और कितना...

TVS NTorq 150 लॉन्च काउंटडाउन शुरू – क्या होगी प्राइज और कितना पावरफुल होगा स्कूटर

TVS NTorq 150 को इंडिया में लॉन्‍च करने की तारीख तय हो चुकी है। इसे कब और कितने पावरफुल इंजन फीचर्स और प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

TVS NTorq 150: एंट्री लेवल स्‍कूटर्स के अलावा अब कस्‍टमर्स को प्रीमियम और ज्‍यादा पावरफुल स्‍कूटर्स भी पसंद आ रहे हैं। इसलिए मेकर्स भी 125 से ऊपर उठकर 150 सीसी सेगमेंट में ऑप्‍शंस दे रही हैं। अब टीवीएस ने भी इस सेगमेंट में नए स्‍कूटर को लॉन्‍च करने की तारीख तय कर दी है। TVS Orbiter को लॉन्‍च करने के एक ही हफ्ते में मेकर कौन से नए स्‍कूटर को ला रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS NTorq 150 के लॉन्‍च की तैयारी

इंडियन स्‍कूटर के प्रीमियम सेगमेंट में 150 सीसी का नया स्‍कूटर टीवीएस एन टॉर्क अगले हफ्ते लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। मेकर ने इसके लिए तारीख तो भी तय कर दिया है।

किस तारीख पर लॉन्‍च

2-व्‍हीलर मेकर ने बताया है कि वो 4 सितंबर को नए एनटॉर्क 150 को ऑफिशियली लॉन्‍च करेगी। इसके पहले मीडिया इनवाइट में इसके फ्रंट और लाइट्स की झलक भी देखने को मिली है। जिसमें स्‍कूटर को क्‍वाड एलईडी लाइट्स के साथ दिखाया गया है।

और भी होंगे फीचर्स

इंडिया में 150 सीसी सेगमेंट में कम लेकिन शानदार फीचर्स के साथ स्‍कूटर्स को ऑफर किया जा रहा है। इसलिए यह तो पक्‍का है कि टीवीएस भी अपने नए स्‍कूटर को ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टीवीएस एप कनेक्‍टिविटी, एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एबीएस, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 14 इंच व्‍हील्‍स, हजार्ड लाइट्स, डिजिटल डिस्‍प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, बड़ाअंडरसीट स्‍टोरेज, फॉलो मी हेडलैंप के साथ कई फीचर्स देने वाली है।

कितना पावरफुल इंजन

मेकर अपने नए टीवीएस एन टॉर्क 150 को एयर कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर 149 सीसी इंजन के साथ लाएगी। जिसके साथ हाइब्रिड सिस्‍टम भी मिल सकता है। स्‍कूटर में डिस्‍क और ड्रम ब्रेक्‍स भी मिलेंगे।

क्‍या हो सकती है प्राइज

वैसे तो 4 सितंबर को ही इसके प्राइज की डिटेल मेकर की ओर से शेयर की जाएगी। फिर भी इसके कॉम्‍पिटिशन में आने वाले स्‍कूटर्स की प्राइज देखें तो इसका प्राइज भी 1.50 लाख रुपये के आस-पास रहने वाला है।

किनको मिलेगी चुनौती

Yamaha Aerox, Hero Xoom 160, Aprilia भी 150 से 160 सीसी के स्‍कूटर्स को इंडिया में ऑफर कर रही हैं। इन सभी स्‍कूटर्स को ही टीवीएस के नए स्‍कूटर से चुनौती मिलने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular