Mahindra Thar और Bolero Neo का नया अवतार जल्द! Facelift में मिलेगा नया लुक और फीचर्स, कहीं आप मिस तो नहीं कर देंगे?

Mahindra Thar and Bolero Neo
Mahindra Thar and Bolero Neo PC-autotechbiz.in

Mahindra Thar 3 Door और Mahindra Bolero Neo को शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में काफी पसंद किया जाता है। मेकर अब इनको और बेहतर करने के लिए दोनों एसयूवी के Facelift को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। फेसलिफ्ट में इनको कैसी अपडेट्स मिलेंगी। कब इनको लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Thar और Bolero Neo होंगी लॉन्‍च

15 August 2025 को बड़े धमाके करने के बाद अब महिंद्रा फिर से अपनी 2 एसयूवी को फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च करने की तैयारी में है। मेकर महिंद्रा थार 3डोर (Mahindra Thar facelift) और बोलेरो नियो के फेसलिफ्ट (Bolero Neo facelift) को लॉन्‍च करने वााली है।

कॉस्‍मैटिक अपडेट होंगे

कई रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर दोनों ही एसयूवी को कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ लाने वाली है। इनमें कोई मैकेनिकल चेंज नहीं लाया जाएगा। थार को 5डोर रॉक्‍स की तरह अपडेट किया जाएगा और बोलेरो नियो को सिर्फ फ्रंट में ही अपडेट (new look and features) मिलेगा। साथ में कई फीचर्स को भी अपडेट कर पहले से बेहतर बनाया जाएगा।

एक बड़ा चेंज यह भी होगा कि एसयूवी में अभी तक ड्राइवर और को-ड्राइवर की सीट के बीच में विंडो के स्विच मिलते हैं जिनकी पोजिशन चेंज की जाएगी और फेसलिफ्ट वर्जन में इनको दरवाजों पर ही पोजिशन कर दिया जाएगा। साथ में 10.5 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वेंटिलेटिड सीट्स, अपडेट किया इंटीरियर भी इनमें देने की तैयारी है।

कब होंगे लॉन्‍च

महिंद्रा ने ऑफिशियली इनकी डेट्स को तो कंफर्म नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि इन दोनों ही एसयूवी को नवरात्रों में ही लॉन्‍च किया जाएगा और इनकी डिलीवरी भी तुरंत शुरू की जाएगी। जिससे फेस्टिव सीजन और जीएसटी स्‍लैब के बाद प्राइज चेंज होने का फायदा मिल सके।

प्राइज में मामूली बदलाव

माना जा रहा है कि महिंद्रा बोलेरो नियो के प्राइज में काफी ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसे खरीदने पर जीएसटी के नए स्‍लैब का फायदा दिया जाएगा। वहीं महिंद्रा थार के प्राइज को भी बदला जाएगा लेकिन ज्‍यादा चेंज नहीं किया जाएगा।