Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्‍योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor

kubota tractor india
kubota tractor india PC- Kubota

खबर की मुख्‍य बातें

ट्रेक्‍टर की कीमत बढ़ाने की तैयारी।
Diwali के बाद बढ़ जाएंगी कीमतें।
3 कंपनियां बढ़ा रही हैं कीमत।

Diwali 2026 के बाद अगर किसान नया Tractor खरीदने वाले हैं, तो कौन सी कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं। कब से ट्रैक्‍टर की कीमत को बढ़ा दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Diwali 2026 के बाद महंगे होंगे Tractor

दीवाली के बाद भारत के किसानों को बड़ा झटका लगने वाला है। 3 कंपनियों ने एलान कर दिया है कि वह अपने ट्रैक्‍टर्स की कीमत को दीवाली के त्‍योहार के बाद नवंबर में ही बढ़ाने जा रही हैं।

कौन सी कंपनियां करेंगी महंगा

दीवाली के बाद जिन कंपनियों ने ट्रैक्‍टर की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है, उनमें Kubota, Farmtrac और Powertrac हैं। इन तीनों ही कंपनियों ने दीवाली से पहले बता दिया है कि वह दामों में जल्‍द बढ़ोतरी करेंगी।

कितनी बढ़ेगी कीमत

अभी सिर्फ कंपनियों ने यही बताया है कि वह अपने ट्रैक्‍टर्स की कीमत में बढ़ोतरी करने वाली हैं। यह जानकारी नहीं दी गई है कि कौन सी कंपनी अपने किन ट्रैक्‍टर्स की कीमत में कितनी बढ़ोतरी कर सकती है। लेकिन यह साफ है कि सभी ट्रैक्‍टर्स की कीमत में एक समान बढ़ोतरी की जगह अलग अलग ट्रैक्‍टर पर अलग अलग कीमत को ही बढ़ाया जाएगा।

क्‍यों बढ़ रही कीमत

कंपनियों का कहना है कि ट्रैक्‍टर बनाने में इस्‍तेमाल होने वाले कच्‍चे माल की कीमत लगातार बढ़ रही है। साथ ही लागत भी बढ़ रही है। जिस वजह से कच्‍चे माल, ढुलाई, ईंंधन का खर्च बढ़ गया है। वहीं दुनिया के कई देशों के बीच तनाव की वजह से भी अब कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।

क्‍या करें किसान

अगर किसानों को ट्रैक्‍टर खरीदना है तो दीवाली के मौके पर शोरूम पर जाकर ट्रैक्‍टर को पुरानी कीमत पर ही खरीदा जा सकता है। लेकिन अगर कुछ समय बाद ट्रैक्‍टर लेने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर डील फाइनल करने से पहले किसानों को शोरूम से कीमत की पूरी जानकारी लेनी होगी।

यह भी पढ़ें- Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?