Suzuki Scooter और Bikes को अब खरीदना सस्ता (Suzuki scooters price cut) हो गया है। 2व्हीलर मेकर ने GST का सीधा फायदा कस्टमर्स को देने का एलान करते हुए किस प्रोडक्ट पर कितने रुपये कम (Suzuki bikes discount) किए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Suzuki ने किया एलान
सुजुकी मोटर इंडिया ने बताया है कि उसने इंडियन मार्केट में ऑफर किए जाने वाली सभी 350 सीसी से छोटे इंजन वाले 2व्हीलर्स की प्राइज को कम किया है। मेकर ने यह भी बता दिया है कि ऐसा GST स्लैब में कमी का सीधा फायदा कस्टमर्स को दिया जाएगा। साथ में इससे फेस्टिवल सीजन में सेल्स भी बढ़ेगी।
कितने रुपये कम हुए
मेकर के मुताबिक नई जीएसटी स्लैब की वजह से कम से कम 7823 और ज्यादा से ज्यादा 18024 रुपये कम (Suzuki two wheeler savings) हुए हैं। सबसे कम प्राइज Suzuki Avenis का कम हुआ है और सबसे ज्यादा सेविंग Suzuki Gixxer SF250 को खरीदने पर होगी।
इनकी प्राइज भी कम हुई
सुजुकी 2व्हीलर ने 350 सीसी से छोटे इंजन के साथ आने वाले Suzuki Access, Suzuki Avenis, Burgman Street, Gixxer, V Storm के सभी वेरिएंट्स के प्राइज को कम किया है। कम हुए प्राइज का फायदा 22 September 2025 से ही मिलेगा।
कस्टमर्स को मिलेगा फायदा
सुजुकी मोटरसाइकिल के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेजिडेंट दीपक मुटरेजा ने बताया कि कहा कि यह कदम जनता के लिए आवागमन को अधिक किफायती बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है । उन्होंने आगे कहा कि त्योहारी सीज़न से ठीक पहले यह कदम ग्राहकों के मनोबल को और बढ़ाएगा, और टू-व्हीलर बाज़ार में मांग को मज़बूत बढ़ावा देगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply