Hero HF Deluxe अब GST 2.0 के बाद इंडिया की सबसे सस्ती बाइक बन गई है। इस बाइक में कैसे फीचर्स मिलेंगे और कितना ताकतवर इंजन दिया जा रहा है। इसकी प्राइज क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
कौन सी है इंडिया की सबसे सस्ती बाइक
जीएसटी 2.0 के नए स्लैब इंडिया में 22 सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं। जिसके बाद हर तरह की कार, बाइक और स्कूटर के प्राइज में फर्क आ गया है। कुछ महंगी कारें और बाइक की प्राइज बढ़ गई है तो आम आदमी के यूज में आने वाली बाइक, कार की प्राइज कम हो गई है। इसी के साथ इंडिया की सबसे सस्ती बाइक Hero HF Dlx हो गई है।
क्या फीचर्स मिलते हैं
इंडिया की सबसे सस्ती बाइक हीरो एचएफ डीलक्स में एलईडी लाइट्स, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसाेल, शानदार ग्राफिक्स, हाई फ्यूल एफिशिएंसी के लिए xSENS FI टेक्नोलॉजी, ऑल वेदर इजी स्टार्ट, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 130 एमएम के रियर ब्रेक, गिरने पर इंजन कट-ऑफ, i3S टेक्नोलॉजी, आरामदायक और लंबी सीट, ट्यूबलैस टायर, यूएसबी चार्जर, 9.6 लीटर फ्यूल टैंक, 5 कलर ऑप्शन जैसे फीचर्स (Hero HF Deluxe features) के साथ यह बाइक आ रही है।
कितना ताकतवर है इंजन
हीरो ने इसे 97.2 सीसी का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर ओएचसी इंजन (Hero HF Deluxe engine details) दिया है। इस इंजन से इसे 5.9 किलोवाट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट को भी दिया जाता है। इसमें 18 इंच टायर लगे हैं और 4 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।
क्या है डायमेंशन
हीरो एचएफ डीलक्स बाइक की लंबाई 1965 एमएम है। इसकी चौड़ाई 720 एमएम है। इसकी ऊंचाई 1045 एमएम है। इसका व्हीलबेस 1235 एमएम है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है। इसका कर्ब वेट 112 किलोग्राम है।
कितनी है प्राइज
हीरो की इस बाइक को इंडिया में 55992 रुपये की एक्स शोरूम प्राइज के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली प्राइज 68485 रुपये है, जो इसे इंडिया की सबसे सस्ती बाइक (Hero HF Deluxe affordable bike) बनाती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply