ATM EPFO Update: आज के समय में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हो जिसके लिए वो बचत भी करते हैं। ठीक इसी तरह की बचत होती है पीएफ अकाउंट द्वारा।
दरअसल, जो लोग नोकरीपेशा होते हैं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा उनका पीएफ खाता खोला जाता है जिसमें उनकी सैलरी से कुछ पैसे जमा किए जाते हैं। मौजूदा समय में आप इस पैसे को ऑनलाइन निकाल सकते हैं, लेकिन जल्द ही एटीएम से भी निकाल सकेंगे।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: खुशखबरी! मोदी सरकार ने इन किसानों को दिया 2-2 हजार रुपये का दिवाली तोहफा, आपको मिले या नहीं ऐसे करें चेक
इस महीने से मिल सकती है ATM की सुविधा
ईपीएफओ जल्द ही अपने नए प्लेटफॉर्म ईपीएफओ 3.0 को लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2026 से पीएफ अकाउंट होल्डर्स एटीएम से पीएफ खाते के पैसे निकाल पाएंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
जल्द हो सकता है फैसला
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी सीबीटी की अगली बैठक अगले महीने यानी अक्तूबर महीने के दूसरे हफ्ते में होनी है। यहां पर इस फैसले को मंजूरी मिल सकती है जिसमें एटीएम से पीएफ के पैसे निकालने वाले फैसला लेना है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Card: नाम, एड्रेस से लेकर मोबाइल नंबर तक, सबकुछ करवा सकते हैं चेंज; जानें तरीका
कितने पैसे निकाल पाएंगे ATM से?
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप अपने पीएफ अकाउंट में जमा हुए पैसों में से कितने पैसे निकाल पाएंगे, तो माना जा रहा है कि शुरुआत में अकाउंट में जमा पैसे का कुल 50 प्रतिशत हिस्सा निकाला जा सकेगा। हालांकि, ये एटीएम सर्विस शुरू होने के बाद ही ये पूरी तरह साफ हो पाएगा।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply