e-Challan Stauts Check: यूपी की योगी सरकार साल 2017 से 2021 के बीच के सभी गाड़ियों के चालान माफ कर रही है। अगर आपका भी इस बीच यूपी में कहीं चालान कटा है तो ये माफ हो जाएगा।
बस जान लीजिए कि परिवहन विभाग के मुताबिक, जो चालान सड़क हादसे या IPC से संबंधित चालान है, टैक्स से जुड़े चालान है, जो चालान गंभीर अपराधों से जुड़े हैं। ऐसे चालान माफ नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें:- Credit Card Alert: आपकी नाक के नीचे से क्रेडिट कार्ड खाली कर सकते हैं स्कैमर्स, जानें कैसे बचें
ये चालान होंगे माफ:-
परिवहन विभाग के मुताबिक, जिन गाड़ियों (कार-बाइक आदि) चालान कोर्ट में 31 दिसंबर 2021 तक लंबित थे, उन्हें अब ई-चालान के पोर्टल पर ‘Disposed-Abated’ की कैटेगरी में दिखाया जाएगा
अगर आपका चालान कोर्ट नहीं गया है, पर उसकी समय सीमा खत्म हो चुकी है तो ये चालान ‘Closed-Time-Bar’ के रूप में बंद किया जाएगा
क्या आपका चालान माफ हुआ है या नहीं?
आपको चेक करना है कि आपका साल 2017 से 2021 के बीच का चालान माफ हुआ या नहीं, तो पहले ई-चालान की इस आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाएं
इसके बाद अपना गाड़ी नंबर भरें
फिर कैप्चा भर दें और ‘गेट डिटेल’ पर क्लिक करें
अब आपके मोबाइल नंबर एक ओटीपी आएगा
ये भी पढ़ें:- PPF Vs SIP: ज्यादा प्रॉफिट के लिए दोनों ऑप्शंस में से क्या होगा सही, खबर पढ़कर ही लें फैसला
ओटीपी को भरें और फिर आपको अपना स्टेटस दिखेगा
आप देख पाएंगे कि आपकी गाडी़ का चालान माफ हुआ है या नहीं
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply