Mahindra Thar Facelift – कब होगी लॉन्च और कितनी बदलेगी ये दमदार SUV

Mahindra Thar Facelift
Mahindra Thar Facelift PC-autotechbiz.in

Mahindra Thar Facelift काफी जल्‍दी ही इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हो जाएगी। अभी मिल रहे वर्जन की जगह नए वर्जन को कितना बदला जाएगा। इसे कब लॉन्‍च (Mahindra Thar facelift launch) किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होगी Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा अपनी एसयूवी थार 3 डोर के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। मेकर ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है कि इसे कब लॉन्‍च किया जाने वाला है लेकिन माना जा रहा है कि इसे 5 से 10 October 2025 तक इंडियन मार्केट में ले आया जाएगा।

सामने आया लुक

लॉन्‍च से पहले ही काफी मीडिया ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन की फोटो के साथ खबर भी चलाई है। जिसमें साफ पता चलता है कि इसका डिजाइन अभी वाले वर्जन की तरह ही रखा गया है। पर, बेहद मामूली चेंज किए गए हैं जिनकी जानकारी कई लोगों को पता भी नहीं चल पाएगी।

इंटीरियर में दिखेंगे कई चेंज

एक्‍सटीरियर को वैसे तो अभी वाले वर्जन की तरह ही रखा गया है। लेकिन इंटीरियर में नया मल्‍टीफंक्‍शनल स्‍टेयरिंग व्‍हील, 10.2 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस चार्जिंग पैड, पावर विंडो स्विच की नई जगह के साथ ही कुछ नयापन (Mahindra Thar new features) देने की कोशिश की गई लगती है।

नहीं मिलेगा ADAS

महिंद्रा अपनी थार 3 डोर को ADAS जैसे सेफ्टी फीचर के साथ नहीं लाएगी। लेकिन इसमें 360 डिग्री कैमरे को देने की उम्‍मीद की जा रही है। इस एसयूवी के इंजन को फेसलिफ्ट में नहीं छेड़ा जाएगा।

क्‍या फेसलिफ्ट कहना सही होगा

अभी यह बताना कि नई थार 3 डोर को फेसलिफ्ट (Mahindra Thar SUV update) कहना सही होगा या नहीं यह थोड़ा जल्‍दी हो सकता है। लेकिन जो रिपोर्ट्स अभी सामने आई हैं उसके हिसाब से तो इसे फेसलिफ्ट कहना जल्‍दबाजी हो सकती है।