Ultraviolette X47 की धुआंधार शुरुआत – 24 घंटे में बुकिंग रिकॉर्ड, कंपनी ने दिया गिफ्ट

Ultraviolette X47
Ultraviolette X47 PC-Ultraviolette

Ultraviolette ने इंडियन मार्केट में नई इलेक्‍ट्रिक बाइक X47 को शानदार फीचर्स के साथ 23 September 2025 को ही लॉन्‍च (Ultraviolette X47 India launch) किया है। लॉन्‍च के साथ ही इसकी बुकिंग भी शुरू हुई थी, लेकिन सिर्फ 24 घंटों में ही इस बाइक ने नया रिकॉर्ड (Ultraviolette X47 booking record) बनाया है। अब मेकर ने इस बाइक पर क्‍या ऑफर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ultraviolette X47 ने बनाया रिकॉर्ड

अल्‍ट्रावायलेट ने इंडियन मार्केट में एक्‍स 47 इलेक्‍ट्रिक बाइक को 23 September 2025 को ही लॉन्‍च (Ultraviolette X47 India launch) किया है। लॉन्‍च होने के सिर्फ 24 घंटों में ही मेकर को इस बाइक के लिए तगड़ा रिस्‍पांस मिला है और इसने नया रिकॉर्ड बना दिया है।

बना बुकिंग का रिकॉर्ड

अल्‍ट्रावायलेट की नई बाइक ने बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है। लॉन्‍च होने के सिर्फ 24 घंटों में ही इसके लिए 3 हजार बुकिंग मिल गई हैं। मेकर ने कहा था कि पहली 1 हजार बुकिंग्‍स के लिए बाइक की प्राइज को 2.49 लाख रुपये में ऑफर किया जाएगा। जिसके बाद बाइक की प्राइज 2.74 लाख रुपये हो जाएगी।

Ultraviolette X47
Ultraviolette X47
PC-Ultraviolette

बढ़ा दिया ऑफर

इतने कम टाइम में इतनी ज्‍यादा बुकिंग्‍स मिलने से मेकर ने इस ऑफर को बढ़ाकर 5 हजार बुकिंग्‍स तक कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ 1 हजार लोगों को नहीं बल्कि 5 हजार लोगों को यह बाइक स्‍पेशल प्राइज (Ultraviolette X47 customer gift) में ही मिलेगी।

[twenty20 img1=”4060″ img2=”4059″ offset=”0.5″ before=”Ultraviolette X47″ after=”Ultraviolette X47″]

हैं शानदार फीचर्स

अल्‍ट्रावायलेट ने इस इलेक्‍ट्रिक बाइक को कई शानदार फीचर्स (Ultraviolette X47 features) के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें रडार बेस ADAS सिस्‍टम को दिया है जो इंडिया में किसी भी बाइक में पहली बार है। इस सिस्‍टम को मेकर हाइपरसेंस रडार टेक्‍नोलॉजी बता रही है। जिसे इसके सभी वेरिएंट्स में दिया जाएगा। इस बाइक में सर्ज प्रोटेक्‍शन, ईएमआई और ईएसपी प्रोटेक्‍शन, शॉ‍र्ट सर्किट और रिवर्स पोलेरिटी प्रोटेक्‍शन, अर्थ लीकेज प्रोटेक्‍शन, 1.6 किलोवाट का ऑन बोर्ड चार्जर, एलईडी लाइट्स, फ्रंट और रियर में कैमरा, 120 डिग्री वाइड एंगल कैमरा व्‍यू, पार्क असिस्‍ट, ड्यूल स्‍क्रीन सेटअप को दिया है।

Ultraviolette X47
Ultraviolette X47
PC-Ultraviolette

मिलेगी 323 की रेंज

अल्‍ट्रावायलेट ने इस बाइक को जिससे इसे 323 किलोमीटर की IDC रेंज (Ultraviolette X47 range) मिलेगी। जो एशिया में किसी भी 2 व्‍हीलर में सबसे ज्‍यादा होगी। साथ में 8 लाख या 8 साल की वारंटी भी मिल रही है। इसमें लगी मोटर से इसे 40 हॉर्स पावर और 610 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इससे इस बाइक को 2.7 सेकेंड में ही 0-60 और 8.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Ultraviolette X47
Ultraviolette X47
PC-Ultraviolette

अक्‍टूबर से डिलीवरी

अल्‍ट्रावायलेट ने बताया है कि बाइक की बुकिंग को तो शुरू किया ही जा चुका है लेकिन इसकी डिलीवरी भी अक्‍टूबर 2025 से शुरू कर दी जाएगी। यानि बुकिंग करने के बाद ज्‍यादा टाइम तक इंतजार नहीं करना होगा।

कितनी होगी रनिंग कॉस्‍ट

अल्‍ट्रावायलेट ने बताया है कि नई बाइक X47 को सिर्फ 100 रुपये में 300 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, जबकि किसी 350 सीसी की बाइक को 100 रुपये में सिर्फ 30 किलोमीटर के आस पास ही चलाया जा सकता है।