Skoda Kylaq CSD से भी मिलेगी, Army जवानों को खरीदने पर मिलेगा लाखों का फायदा

Skoda Kylaq को इंडियन मार्केट में शानदार फीचर्स, दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है। खुले बाजार के अलावा अब इस एसयूवी को मेकर ने डिफेंस पर्सनल के लिए भी अवेलेबल करवाया है। इस एसयूवी को किस प्राइज पर CSD स्‍टोर में अवेलेबल करवाया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

अब CSD में भी मिलेगी Skoda Kylaq

स्‍कोडा की काइलैक एसयूवी को मेकर ने डिफेंस पर्सनल्‍स के लिए CSD स्‍टोर में भी अवेलेबल करवा दिया है। मेकर ने इस एसयूवी सीएसडी में इसलिए अवेलेबल करवाया है ताकि आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के जवान भी इस शानदार एसयूवी को चलाकर अनुभव कर पाएं।

मिलेंगे 3 वेरिएंट

स्‍कोडा ने काइलैक को सीएसडी में सिर्फ 3 वेरिएंट में ही अवेलेबल करवाया है। जिनमें Signature, Signature+ और Prestige शामिल हैं। एसयूवी के बेस वेरिएंट Classic को कैंटीन में ऑफर नहीं किया गया है।

किस वेरिएंट की क्‍या होगी प्राइज

मेकर के मुताबिक सीएसडी में एसयूवी के Signature मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 8.10 लाख रुपये रखी है। इसके Signature+ वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.30 लाख रुपये है। एसयूवी के टॉप वेरिएंट Prestige मैनुअल की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.76 लाख रुपये है।

Signature ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9 लाख रुपये रखी है। इसके Signature+ ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को10.31 लाख रुपये रखा है और एसयूवी के टॉप वेरिएंट Prestige ऑटोमैटिक की एक्‍स शोरूम प्राइज को 11.63 लाख रुपये है।

Model & Variant CSD Price (₹)
1.0 MT 1.0 AT
Kylaq Signature 8,09,994 9,00,044
Kylaq Signature+ 9,30,428 10,31,209
Kylaq Prestige 10,76,116 11,63,417

*All prices ex-showroom