MG Hector इंडिया में अपने सेगमेंट के अंदर सबसे ज्यादा फीचर के साथ आने वाली Mid Size SUV है। मेकर ने अनाउंस कर दिया है कि वह इस एसयूवी के साथ 15 December को बड़ा धमाका करने वाली है। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा या फिर इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Hector करेगी धमाका
15 December को इंडियन मार्केट में एमजी हेक्टर के साथ बड़े धमाके के लिए तैयार हो गई है। मेकर ने सोशल मीडिया पर यह एलान कर दिया है कि वह अपनी इस एसयूवी को इंटरेस्टिंग अपडेट के साथ लॉन्च करने वाली है।
Facelift होगा या आएगी नई Generation?
मेकर ने यह तो बता दिया है कि वह 15 दिसंबर को बड़ा धमाका करेगी लेकिन यह नहीं बताया है कि इस एसयूवी का फेसलिफ्ट आएगा या फिर इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी है। लेकिन हम आपको बता दें कि न तो इसकी नई जेनरेशन को लॉन्च किया जाएगा और न ही पूरी तरह से एसयूवी को फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। बल्कि इस एसयूवी में कई कॉस्मैटिक चेंज और नए फीचर्स के साथ इसे लॉन्च किया जाएगा।
अपडेट होगा इंफोटेनमेंट सिस्टम
एमजी अपनी कारों में वैसे भी काफी हाइटेक फीचर्स और टेक्नोलॉजी को ऑफर करती है। लेकिन अब एक और कदम बढ़ाते हुए मेकर जल्द लॉन्च की जाने वाली एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट में कई ऐसे फीचर्स को इंफोटेनमेंट सिस्टम में दे सकती है, जो आपको हैरान कर सकते हैं।
मिलेगी हाई परफॉर्मेंस
नई हेक्टर को जब लॉन्च किया जाएगा तो उसमें एक हाई परफॉर्मेंस सिस्टम को देने की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि इस सिस्टम की कन्फिगरेशन 10 GB रैम के साथ आ सकती है। जिससे इसे यूज करने का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके सारे फंक्शंस को यूज करना अभी के मुकाबले काफी ईजी हो जाएगा और यह किसी अच्छे स्मार्टफोन को भी टक्कर दे सकती है।
मिल सकते हैं ये फीचर्स
इस सिस्टम में मेकर मल्टी टच जेस्टर कंट्रोल्स दे सकती है। जिससे फैन की स्पीड, म्यूजिक और ड्राइविंग से जुड़ी डिटेल्स को भी काफी अपडेट के साथ जल्दी दिखाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Royal Mercedes collection: 1-2 नहीं, गुजरात के गोंडल रजवाड़े के राजा के पास हैं Mercedes AMG की 9 कारों का कलेक्शन
ये अपडेट भी होंगे
मेकर अपनी एसयूवी के फेसलिफ्ट में फ्रंट ग्रिल, रियर डिजाइन, नए अलॉय व्हील्स, नया एक्सटीरियर पेंट भी दे सकती है। लेकिन इंजन में कोई भी चेंज नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply