Bajaj Pulsar 150 बाइक 5 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

Bajaj Pulsar 150
Bajaj Pulsar 150 PC-autotechbiz.in

Bajaj Pulsar 150 Down Payment and EMI: इंडिया में सरकार ने जैसे ही जीएसटी को कम किया और फेस्टिव सीजन में ऑटो सेक्‍टर में सेल का बूम आ गया। हर रोज शोरूम्‍स पर लोग लाइन लगाकर बाइक्‍स खरीद रहे हैं। दिल्‍ली में रहते हुए Bajaj Pulsar 150 बाइक को खरीदना है और सिर्फ 5 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर 3 साल तक हर महीने कितनीEMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ें।

Bajaj Pulsar 150 की क्‍या है प्राइज

Bajaj Pulsar 150 की एक्‍स शोरूम प्राइज 105144 रुपये है। इस प्राइज पर मेकर इसके बेस वेरिएंट को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 8411 रुपये का RTO और 6547 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 120102 रुपये हो जाती है।

5 हजार Down Payment

अब 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 115102 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस बाइक पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 3714 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

120102 रुपये ऑन रोड प्राइज वाली Bajaj Pulsar 150 बाइक के लिए 5 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 115102 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 3714 रुपये हर महीने EMI देते हैं तो 3 सालों में 18603 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे बाइक की टोटल प्राइज 133705 रुपये बन जाएगी।