Renault Duster की इंडिया में वापसी पक्की हो गई है। मेकर ने बता दिया है कि वह इस कार को इंडिया में 26 जनवरी को पेश करने वाली है। रेनो की नई जेनरेशन डस्टर का अपने सेगमेंट में किन ताकतवर SUVs से मुकाबला होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
पेश होगी नई जेनरेशन रेनो डस्टर
रेनो की ओर से डस्टर एसयूवी की नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली पेश करने की तारीख का एलान कर दिया गया है। मेकर ने बता दिया है कि वह 26 जनवरी 2026 को पेश करेगी।
किस सेगमेंट में आएगी डस्टर
रेनो की डस्टर पहले भी इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाती थी। वहीं अब भी इसकी नई जेनरेशन को इंडिया में लॉन्च के बाद मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
किनसे मिलेगी चुनौती
रेनो की नई जेनरेशन डस्टर को जब इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। उसके बाद इसे इंडिया में पहले से ही मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में मौजूद Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Mahindra Scorpio, MG Astor, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला करना होगा।
कब होगी लॉन्च
मेकर ने अभी इस एसयूवी के लॉन्च की सही तारीख की डिटेल नहीं दी है लेकिन 26 जनवरी 2026 को पेश करने के कुछ टाइम के बाद इसे लॉन्च (Renault Duster 2025 Launch Date) किया जाएगा।
क्या हो सकती है प्राइज
रेनो अपनी मिड साइज एसयूवी को इंडियन मार्केट में 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च (Renault Duster 2025 Expected Price) किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply