Diwali 2026 के मौके पर लाखों लोग नई कार खरीद रहे हैं। अगर आपको Mid Size Sedan Car लेनी है तो किस कार पर सबसे ज्यादा Discount Offer मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Diwali 2026 पर खरीद रहे कार
दीवाली 2026 के मौके पर लाखों लोग कारों को खरीद रहे हैं। हर तरह के सेगमेंट और प्राइज वाली कारों पर लोग Discount Offers की भी डिटेल ले रहे हैं। जिससे शोरूम्स पर लगातार भीड़ बनी हुई है।
Honda City पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा
होंडा कार्स इंडिया की मिड साइज सेडान कार सिटी को खरीदना आपको लाखों रुपये का फायदा भी करवा सकता है। मेकर ने इस कार पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसमें 60 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, मौजूदा होंडा कस्टमर्स के लिए अलग से 6 हजार रुपये, एडिशनल एक्सचेंज बोनस के 4 हजार रुपये और कॉर्पोरेट बोनस के तौर पर 5 हजार रुपये शामिल हैं। इसके अलाावा मेकर सभी वेरिएंट्स पर 19 हजार रुपये का डैशकैम और एक्सटेंडेड वारंटी पर करीब 17 हजार रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 12.08 लाख रुपये से लेकर 17.44 लाख रुपये है।
Hyundai Verna पर बचेंगे 80 हजार रुपये
हुंडई वरना पर भी इस दीवाली 80 हजार रुपये की सेविंग का मौका मिल रहा है। इस सेडान कार पर यह बचत 40 हजार रुपये के कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 25 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस या 20 हजार रुपये के एक्सेंज बोनस के तौर पर मिल रहा है। अगर कोई कस्टमर अपनी हैचबैक या कॉम्पैक्ट सेडान कार को इससे एक्सेंचज करता है तो उसको 20 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 10.99 लाख रुपये से 18.31 लाख रुपये के बीच है।
Volkswagen Virtus पर भी बचेंगे 80 हजार रुपये
फॉक्सवैगन की मिड साइज सेडान कार वर्टुस को इस दीवाली घर लाते हैं तो भी 80 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। इसमें 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 10.71 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये के बीच है।
यह भी पढ़ें- Skoda की गाड़ियों पर मिल रही भारी छूट; जानिए किस मॉडल पर होगी कितने हजार रुपये की बचत?
ये भी पढ़ें
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?
Volkswagen Virtus Facelift: पहला टीजर आया सामने; जानिए नए मॉडल में क्या-क्या बदलने वाला है?













Leave a Reply