HomeAutomobilesDiesel Cars में Tata Altroz से Mahindra Bolero तक ये हैं सबसे...

Diesel Cars में Tata Altroz से Mahindra Bolero तक ये हैं सबसे Value For Money ऑप्‍शंस

Diesel Cars: इंडिया में पेट्रोल, CNG के अलावा डीजल कारों की भी डिमांड रहती है। Tata Altroz से Mahindra Bolero तक कौन से ऑप्‍शंस हैं Value For Money। रिपोर्ट पढ़ें।

Diesel Cars: इंडिया में पेट्रोल, CNG और EV के अलावा डीजल कारों की भी डिमांड रहती है। Tata Altroz से Mahindra Bolero तक कौन से ऑप्‍शंस हैं Value For Money। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Bolero Classic

महिंद्रा ने 25 साल पहले साल 2000 में बोलेरो को लॉन्‍च किया था और तभी से यह एसयूवी इंडिया में Value For Money डीजल इंजन वाली कारों में सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन है। कुछ टाइम पहले ही इस एसयूवी के क्‍लासिक रेंज को अपडेट किया है और अब इनको खरीदना पहले से ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन हो गया है। इनकी एक्‍स शोरूम प्राइज 7.99 लाख से 9.69 लाख रुपये है।

Mahindra Bolero Neo

महिंद्रा बोलेरो क्‍लासिक की तरह ही बोलेरो नियो को भी इंडियन मार्केट में ऑफर किया जा रहा है। इसे भी क्‍लासिक के साथ अपडेट किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.49 लाख से 9.99 लाख रुपये के बीच है। इसे भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जा रहा है।

Tata Altroz

महिंद्रा की तरह टाटा भी डीजल इंजन वाली कारों को बेचती है। मेकर की सबसे सस्‍ती और वेल्‍यू फॉर मनी डीजल कार टाटा अल्‍ट्रोज है। जिसको प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में लाया जाता है। इस कार को भी 2025 में ही फेसलिफ्ट किया गया है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.10 लाख रुपये से 10.17 लाख रुपये तक है।

Kia Sonet

इंडियन मार्केट में किआ भी डीजल इंजन वाली वेल्‍यू फॉर मनी कार के सेगमेंट में सोनेट को ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को भी 8.98 लाख से 14.09 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है।

Hyundai Venue

हुंडई भी वेन्‍यू की नई जेनरेशन को इंडिया में 4 नवंबर 2025 को लॉन्‍च करने वाली है। इस एसयूवी को पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन भी दिया जाएगा। जो इसे भी एक वेल्‍यू फॉर मनी डीजल एसयूवी बना देगा। फिलहाल इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular