Tata मोटर्स इंडिया में माइक्रो एसयूवी से लेकर मिड साइज 7 सीटर एसयूवी तक ऑफर करती है। मेकर November और December 2025 में कई नई कारों को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। इनमें कौन सी कारें हो सकती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata करेगी नई कारें लॉन्च
टाटा मोटर्स इंडिया में साल 2025 के आखिरी दो महीनों में धमाकेदार लॉन्च करने जा रही है। मेकर अगले दो महीनों में कई कारों को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी।
आएगी नई Tata Punch
मेकर ने अभी इस बात का एलान नहीं किया है कि वह कौन कौन सी कारों को लॉन्च करेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इंडिया में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में नई Tata Punch को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें नया डिजाइन दिया जाएगा और कई नए फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा।
Tata Sierra भी होगी लॉन्च
मेकर ने बिल्कुल नई एसयूवी के तौर पर नई टाटा सिएरा को भी लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसे भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा जो सफारी से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है।
Safari और Harrier को मिलेगा पेट्रोल इंजन
टाटा की सफारी और हैरियर को अभी तक सिर्फ डीजल इंजन के ऑप्शन में ऑफर किया जाता है। लेकिन माना जा रहा है कि नवंबर और दिसंबर के महीने में इन दोनों ही एसयूवी को पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनके साथ ही इन दोनों ही एसयूवी को भी कई और फीचर्स दिए जा सकते हैं।
ICE के साथ आएगा EV वर्जन
टाटा मोटर्स अपनी सिएरा को सिर्फ पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ नहीं लाएगी बल्कि इस एसयूवी को इलेक्ट्रिक वर्जन में भी इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी।
तारीखों के एलान का इंतजार
टाटा ने अभी सिर्फ मीडिया को इस बात की जानकारी दी है कि वह नवंबर और दिसंबर में कुछ नई कारों को लॉन्च कर सकती है। लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी है कि कौन कौन सी कारों को लाया जाएगा। इसलिए अभी ऑफिशियल तौर पर इन कारों के लॉन्च और तारीख का इंतजार बाकी है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply