Spam Call: फालतू के स्पैम कॉल से हैं परेशान? तो इस तरह करें बंद, फिर नहीं होंगे कभी परेशान

स्पैम कॉल को बंद करने का तरीका क्या है? Pic Credit:- Freepik
स्पैम कॉल को बंद करने का तरीका क्या है? Pic Credit:- Freepik

Stop Spam And Fraud Calls: अगर आप देखेंगे तो आज के समय में लगभग हर किसी के पास मोबाइल मोजूद है और लोग इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉल के लिए नहीं बल्कि, अपने कई कामों के लिए भी करते हैं। जैसे, किसी को फोटोग्राफी का शौक होता है तो किसी को गेम खेलने का और कोई चाहता है कि वो अच्छी स्क्रीन पर फिल्में देखे आदि। लेकिन इन सबके बीच लोग एक चीज से काफी परेशान नजर आते हैं और वो है स्पैम वाली कॉल्स से।

ये भी पढ़ें:- Most Visiting Website: भारत के लोग किन वेबसाइट को देख रहे सबसे ज्यादा, देखें कौन है नंबर 1 पर

आपके पास भी हर रोज ऐसी कई कॉल्स आती होगी जिनके आते ही शायद आपके मुंह से कुछ गलत ही निकलता होगा? अगर आप भी इन स्पैम या फ्रॉड कॉल से परेशान हो गए हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप इन कॉल्स से कैसे छुटकारा पा सकते हैं।

इस तरह से कर सकते हैं इन कॉल्स को बंद:-

नंबर 1

क्या आप ‘कॉलर आईडी एंड स्पैम’ के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आज से जान लें क्योंकि इन स्पैम कॉल से पीछा छुटवाने में ये आपकी बड़ी मदद कर सकता है। आपको बस करना ये है कि मोबाइल में इस फीचर को ऑन कर लेना है जिसके बाद आपको ये जानकारी मिल जाती है कि जो कॉल आपको आ रहा है वो स्पैम है या नहीं है।

इससे होगा ये कि आप ऐसी कॉल्स को उठाने से बच सकते हैं और ऐसे नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। इसी तरह आजकल कई सिम कंपनियां भी अपने एप के जरिए स्मैम कॉल्स को ब्लॉक करने का फीचर देती हैं। आप सिम की कंपनी की एप में जाकर इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

नंबर 2

अगर आप चाहते हैं कि आपके मोबाइल फोन पर स्पेम कॉल्स न आए तो आप डू नॉट डिस्टर्ब यानी डीएनडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके मोबाइल पर आने वाले स्पैम कॉल्स बंद हो सकते हैं। आप मोबाइल की सेटिंग में जाकर इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें:-

आपके पास अगर स्पैम कॉल्स आते हैं जिसमें आपको कोई लुभावने ऑफर्स के बारे में कहा जाता है या बिना प्रोसेसिंग फीस के लोन देने जैसी बातें कही जाती है।

ये भी पढ़ें:- Jio Recharge Plan: जिओ का ये है 84 दिन वाला जबरदस्त प्लान, OTT से लेकर मिल रहे कई ढेर सारे बेनिफिट्स; जानें डिटेल्स

ऐसे में इन्हें अपनी कोई जानकारी शेयर न करें और इन नंबर्स को ब्लॉक जरूर करें। वरना ये आपसे आपकी जानकारी लेकर आपको चपत लगा सकते हैं।