लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Dell ने भारतीय बाजार में अपना नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने Dell 14S नाम से नया लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन के साथ लेटेस्ट प्रोसेसर और AI आधारित क्षमताओं पर भी ध्यान दिया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इस डिवाइस में लंबी बैटरी लाइफ का दावा कर रही है। वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान यह एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक चल सकता है।
नया लैपटॉप युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें हल्का और मजबूत डिजाइन, अलग-अलग डिस्प्ले विकल्प और बेहतर कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खूबियों के बारे में।
Dell 14S की कीमत और उपलब्धता
Dell 14S की भारत में शुरुआती कीमत 79,990 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे Dell की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल पार्टनर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत इस लैपटॉप पर 10,000 रुपये तक की छूट का लाभ भी लिया जा सकता है।
Dell 14S का डिस्प्ले और डिजाइन
Dell ने इस लैपटॉप को दो डिस्प्ले विकल्पों में पेश किया है। इसके बेस वेरिएंट में 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस वाली 2K IPS Full HD डिस्प्ले मिलती है। वहीं, टॉप वेरिएंट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ 2.8K Full HD डिस्प्ले दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है।
डिजाइन की बात करें तो Dell 14S में ऑल-एल्युमीनियम चेसिस दिया गया है। इसकी मोटाई 13.5mm और वजन 1.15 किलोग्राम है। इसमें 180-डिग्री हिंज मिलता है, जिसकी मदद से लैपटॉप को पूरी तरह फ्लैट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, इसका लिड एक हाथ से भी आसानी से खोला जा सकता है।
इसके अलावा इसमें बैकलिट कीबोर्ड और Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। ग्राहक इसे Linen, Dusty Rose, Washed Denim और Velvet Green सहित चार कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।
प्रोसेसर, रैम और AI फीचर्स
परफॉर्मेंस के लिए Dell 14S में Intel Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राहक इसे Core 5 और Core 7 प्रोसेसर विकल्पों में चुन सकते हैं। लैपटॉप में ऑन-डिवाइस AI टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल करने के लिए 17 TOPS तक की NPU परफॉर्मेंस मिलती है।
मेमोरी और स्टोरेज के मामले में इसके बेस वेरिएंट में 8GB LPDDR5X रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट में 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
Dell 14S की बैटरी और कनेक्टिविटी
बैटरी इस लैपटॉप की प्रमुख खूबियों में से एक है। Dell का दावा है कि 14S वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी चार्जिंग स्पीड से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
वीडियो कॉलिंग के लिए लैपटॉप में फ्रंट की तरफ 2 मेगापिक्सल का Full HD वेबकैम दिया गया है। इसके साथ Windows Hello का सपोर्ट भी मिलता है।
कनेक्टिविटी के लिए Dell 14S में दो USB-C 3.2 Gen 2 पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और एक यूनिवर्सल ऑडियो जैक दिया गया है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मौजूद है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने बदली लैपटॉप मार्केट की तस्वीर: Dell ने लॉन्च किए 4 नए किफायती लैपटॉप, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ यहां जानें
Laptop Stop: 14 अक्टूबर के बाद चलना बंद हो जाएगा आपका लैपटॉप? जानें क्या है ये मामला और सच्चाई
Laptop Alert: आपकी एक गलती के कारण लैपटॉप के चार्जर में लग सकती है आग, जानें कैसे करें बचाव












Leave a Reply