Delhi Blast में Hyundai i20 कार का यूज किया गया था। इस कार को कई बार बेचा जा चुका था। लेकिन घटना होने के बाद इसके मौजूदा मालिक से पूछताछ की जा रही है। आप भी अपनी पुरानी कार को बेचना चाहते हैं तो किस तरह की गलतियों से बचना काफी जरूरी होता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
पुरानी कार बेचें तो करें जरूरी काम
जब भी कोई अपनी पुरानी कार को बेचना चाहता है तो उसे आरटीओ की ओर से ऑफर किए जाने वाले Form 29 और 30 को जरूर भरना चाहिए। यह मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 50 के तहत काफी जरूरी होता है।
अपने पास रखें सेल एग्रीमेंट
जब भी आप अपनी कार को बेचें तो हमेशा यह ध्यान रखें कि अपने पास सेल एग्रीमेंट जरूर रखें। इसके साथ ही फॉर्म 29 और 30 से यह पता चलता है कि आपने किस व्यक्ति को अपनी कार बेची है।
कितने समय तक रखें ध्यान
एक बार कार बेचने के बाद टेंशन फ्री नहीं होना चाहिए। बेचने के बाद अगले 30 दिनों तक इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कार को नए मालिक ने अपने नाम पर ट्रांसफर करवाया है या नहीं। अगर नहीं करवाया हो तो फिर संपर्क कर उसे ट्रांसफर करवाने की बात कहनी चाहिए।
इस तरह लें पेमेंट
कार बेचने के बाद अगर पेमेंट को कैश में लेते हैं तो इसकी जगह कोशिश करनी चाहिए कि पेमेंट को ऑनलाइन ट्रांसफर करवाएं। इससे आपके पास एक पुख्ता सबूत हो जाता है कि आपने किस व्यक्ति को कार बेची है। जिस व्यक्ति के नाम से कार ट्रांसफर होनी है उसी के अकाउंट से पेमेंट करवानी चाहिए।
खरीदने वाले को भी रखना होता है ध्यान
कार बेचने वाले के साथ ही खरीदने वाले को भी इस बात का ध्यान रखना होता है कि जब तक वह कार को खरीदकर अपने नाम ट्रांसफर न करवा ले, तब तक वह उस कार का यूज न करे। अगर इस बीच कोई भी परेशानी होती है फिर पुराने मालिक के लिए समस्या बढ़ जाएगी। वहीं नए मालिक के नाम पर भी यह समस्या होगी कि वह किसी दूसरे व्यक्ति की कार चलाते हुए पकड़ा जाएगा तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply