Mahindra XEV 9S को एसयूवी मेकर ने इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। अगर इस 7 सीटर Electric SUV को खरीदने का मन बना चुके हैं तो किन तारीखों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हुई Mahindra XEV 9S
महिंद्रा ने इंडिया में एक और एसयूवी Mahindra XEV 9S को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। मेकर की इस एसयूवी को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में 7 सीटर के साथ ऑफर किया गया है। जिसको कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं।
पहले होगी Test Drive
महिंद्रा ने बताया है कि जिन भी कस्टमर्स को इस एसयूवी को खरीदना है उनको पहले टेस्ट ड्राइव दी जाएगी। इस एसयूवी की टेस्ट ड्राइव को 5 दिसंबर 2025 से शुरू किया जाएगा और इसी दिन से किसी भी शोरूम पर जाकर इसे चलाकर देखा जा सकेगा।
पंसदीदा एसयूवी बनाने का मौका
टेस्ट ड्राइव के बाद 14 दिसंबर 2025 से कस्टमर्स अपनी पसंद की चीजों को कार्ट में जोड़ पाएंगे। जिसमें कलर, वेरिएंट, फीचर्स शामिल होंगे।
जनवरी में शुरू होगी बुकिंग
मेकर ने बताया है कि कस्टमाइज करने के ठीक एक महीने बाद यानि कि 14 जनवरी 2026 से इस एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया जाएगा। जिसके बाद कस्टमर्स ऑनलाइन और डीलरशिप पर जाकर इसे बुक करवा पाएंगे। फिलहाल बुकिंग अमाउंट कितना होगा, इसकी डिटेल मेकर ने शेयर नहीं की है।
जनवरी में ही मिलेगी डिलीवरी
एक बार 14 जनवरी 2026 को बुक करवाने के बाद इसे घर लाने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। महिंद्रा ने बताया है कि 14 जनवरी को बुकिंग करने के बाद 23 जनवरी 2026 से इसे घर ले जाया जा सकेगा।
कितनी है प्राइज
मेकर ने इस एसयूवी को इंडिया में 19.95 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है और इसके टॉप वेरिएंट को इंडिया में 29.45 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
एसयूवी मेकर ने इस एसयूवी को 527 लीटर बूट स्पेस, 150 लीटर फ्रंक स्पेस, 50-50 स्प्लिट सीट्स, बॉस मोड, वेंटिलेटिड सीट्स, रियर विंडो सनशेड, वायरलेस फोन चार्जर, 7 एयरबैग, Level-2 ADAS, ड्राइवर ड्रॉजिनेस डिस्टेक्शन, 360 डिग्री व्यू, 140 से ज्यादा कनेक्टिड फीचर्स, डिजिटल और एनएफसी कार्ड एंट्री, 205 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, विजन एक्स, ऑटो पार्क असिस्ट, ड्राइविंग मोड्स, 10 मीटर टर्निंग रेडियस, 6वे पावर्ड मेमोरी सीट, स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन के 16 स्पीकर वाला ऑडियो, 5जी कनेक्टिविटी, ट्रिपल स्क्रीन ले-आउट जैसे शानदार फीचर्स दिए हैं।
मिलेगी 202 KM टॉप स्पीड
मेकर ने अभी यह तो नहीं बताया है कि इसकी बैटरी को चार्ज करने के बाद कितने किलोमीटर चलाया जा सकेगा। लेकिन 59, 70 और 79 kWh की बैटरी के ऑप्शन दिए हैं। साथ में जो मोटर दी है उससे 180 किलोवाट पावर के साथ 380 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इससे यह एसयूवी सिर्फ 7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेगी। इसकी टॉप स्पीड भी 202 किलोमीटर है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply