Maruti Wagon R इंडिया में सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली कारों में से एक है। अब मेकर ने इस कार में ऐसे फीचर को ऑफर कर दिया है। जिससे दिव्यांगजनों के साथ ही सीनियर सिटीजन लोगों को भी बड़ी सुविधा हो जाएगी। यह फीचर क्या है। किस तरह से काम करेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Wagon R में आया का का फीचर
मारुति ने वैगन आर कार में ऐसे फीचर को ऑफर कर दिया है, जिससे न सिर्फ दिव्यांगजनों को बल्कि इससे सीनियर सिटीजन लोगों को भी बड़ी राहत मिलने वाली है।

PC-Maruti
कौन सा है फीचर
मेकर ने बताया है कि वैगन आर में अब Swivel seat जैसे फीचर को दे दिया गया है। जो फ्रंट में को-पैसेंजर की सीट में ऑप्शनल मिलेगा। इस सिस्टम के लिए मारुति ने NSRCEL-IIM बेंगलुरू के साथ पार्टनरशिप की है।
कैसे करेगी काम
इस सीट को वैगन आर के नए मॉडल्स में लगाया जा सकता है या फिर पुराने मॉडल्स में रेट्रोफिट करवाया जा सकता है। जिसमें सिर्फ 1 घंटे का टाइम लगता है। जिसके बाद को-पैसेंजर सीट को 90 डिग्री एंगल पर घुमाया जा सकता है। इसका फायदा यह होगा कि बीमार लोग, सीनियर सिटीजन या फिर दिव्यांगजनों को कार से उतरने में परेशानी नहीं होगी।
सेफ भी है सीट
मारुति ने इस फीचर को देने के लिए सेफ्टी से समझौता नहीं किया है। मेकर ने बताया है कि इस फीचर को कार के स्ट्रक्चर में कोई भी चेंज किए बिना ही फिट किया जा सकता है, जिससे इसकी कोर फंक्शनिंग में कोई बदलाव नहीं होता। यह सीट एआरएआई में सेफ्टी टेस्ट पास करने के बाद ऑफर की गई है जो जरूरी सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करती है।
मिलेगी वारंटी
मेकर ने बताया है कि इस सीट को न सिर्फ लगाने में आसानी होती है, बल्कि एक बार लगवाने के बाद इस पर 3 साल की वारंटी को भी दिया जाता है।
ये भी पढ़ें
Toyota Innova Crysta Limo Edition: इंडियन मार्केट में Launch हुआ नया एडिशन, लग्जरी देख उड़ जाएंगे होश, जानिए क्या है Price?
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?












Leave a Reply