Tata Sons: चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की इटली की पीएम Giorgia Meloni से मुलाकात; जानिए किस बड़ी डील पर हुई बात!

tata sons giorgia
tata sons giorgia PC- Tata Motors

खबर की मुख्‍य बातें

टाटा संस के चेयरमैन ने की मुलाकात।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात।
इवेको ग्रुप के साथ आई टाटा मोटर्स।

Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल में ही इटली की पीएम Giorgia Meloni से मुलाकात की है। इस दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Sons के चेयरमैन ने की Giorgia Meloni से मुलाकात

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल में ही इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की है। दोनों की मुलाकात रोम के पलाज़ो चिगी में हुई है। जहां दोनों के बीच व्‍यापार को लेकर चर्चा हुई है।

बढ़ रहे इकोनॉमिक रिश्‍ते

इटली और भारत के बीच स्ट्रेटेजिक इंडस्ट्रियल और इकोनॉमिक रिश्ते लगातार बढ़ रहे हैं। इटली की इवेको ग्रुप और इंडिया की टाटा मोटर्स को दुनिया के सबसे बड़े कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चरर्स में से एक बनाने के लिए एक साथ लाना एक बड़ा डेवलपमेंट है।

शुरू किया काम

टाटा मोटर्स और इवेको ग्रुप ने ग्‍लोबल कमर्शियल मोबिलिटी कंपनी के तौर पर काम करना भी शुरू कर दिया है। यह दोनों कंपनियां मिलाकर 6 टन से ज्‍यादा वाले कमर्शियल सेगमेंट में पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर है।

कितना है रेवेन्‍यू

इन दोनों कंपनियों का मिला जुला रेवेन्‍यू 21 बिलियन यूरो है जो भारतीय रुपये में 2.28 लाख करोड़ रुपये हो जाता है। यह 130 से ज्‍यादा देशों में काम कर रही हैं और इनकी वर्कफोर्स 73 हजार से ज्‍यादा है।

यह भी पढ़ें- Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?