HomeAutomobilesMaruti की नई Electric MPV मचाएगी तहलका, 2026 में eVitara के...

Maruti की नई Electric MPV मचाएगी तहलका, 2026 में eVitara के बाद कंपनी का क्या है मास्टरप्लान?

Maruti इंडियन कस्‍टमर्स के लिए अब EV की लाइन लगाने वाली है। eVitara के बाद कब Electric MPV को लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti इंडिया में सबसे सस्‍ती कार से लेकर लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट तक में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर अगले साल EV सेगमेंट की कारों की लाइन लगा सकती है। eVitara के बाद मारुति कौन सी Electric MPV को कब लॉन्‍च करेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti लाएगी Electric MPV

मारुति इंडिया में ईवी सेगमेंट में एक के बाद एक नई गाड़ी लाने के लिए कमर कस चुकी है। मेकर ने बताया नहीं है लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मारुति अब Electric MPV को भी लॉन्‍च करेगी।

कब होगी लॉन्‍च

जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि मेकर ने ऑफिशियली अभी इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है‍ कि नई इलेक्‍ट्रिक एमपीवी को इंडिया में 2026 में सिंतबर या फेस्टिव सीजन तक लॉन्‍च किया जाएगा।

जारी है काम

मेकर इंटरनली इस इलेक्‍ट्रिक एमपीवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम भी YMC रखा गया है। इसमें Maruti eVitara वाला ही प्‍लेटफॉर्म यूज किया जाएगा। जिसे मारुति और टोयोटा ने मिलकर डेवलप किया है।

हो सकती है 543 KM रेंज

जब मेकर इस एमपीवी की अनाउंसमेंट करेगी तब इसकी रेंज और फीचर्स को भी बताया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इस इलेक्‍ट्रिक एमपीवी को e Vitara की तर्ज पर ही 49 और 61 kWh की बैटरी पैक के ऑप्‍शंस दिए जाएंगे, जिससे इसे 543 KM की रेंज मिल जाएगी।

इनसे मिलेगी चुनौती

Maruti की Electric MPV को अगर इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा। तो उसे Maruti Ertiga, Maruti XL6 से ज्‍यादा प्राइज पर ऑफर किया जाएगा। ऐसे में उसको Kia Carens Clavis EV, Hyundai Creta Electric, MG Windsor Pro EV से कड़ी चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular