HomeAutomobilesMahindra Scorpio N का धांसू Pick-up अवतार! सड़कों पर टेस्टिंग शुरू, उड़...

Mahindra Scorpio N का धांसू Pick-up अवतार! सड़कों पर टेस्टिंग शुरू, उड़ जाएंगे Toyota Hilux के होश!

Mahindra Scorpio N को इंडियन मार्केट में जिस तरह की सफलता मिली है, उसी से प्रेरणा लेते हुए अब मेकर इस एसयूवी को Pick up Truck अवतार में भी ला सकती है। इस पर क्‍या अपडेट मिली है। रिपोर्ट पढ़ें।

Mahindra Scorpio N को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में जिस तरह की सफलता मिली है, उसी से उत्‍साहित होकर अब मेकर इसके Pick up Truck अवतार को भी ला सकती है। इस पर क्‍या नई अपडेट मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आएगा Mahindra Scorpio N Pick up Truck

म‍हिंद्रा अपनी मिड साइज एसयूवी स्‍कॉर्पियो एन के पिक-अप ट्रक को भी लॉन्‍च करने वाली है। लॉन्‍च से पहले इस ट्रक को फिर से इंडियन रोड्स पर हैदराबाद में टेस्टिंग के टाइम देखा है।

मस्‍क्‍यूलर होगा ट्रक

महिंद्रा की बाकी एसयूवी की तरह ही जब भी इस पिक-अप ट्रक को लॉन्‍च किया जाएगा तो इसका डिजाइन काफी ज्‍यादा मस्‍क्‍यूलर होगा। इसकी झलक तो इसकी टेस्टिंग वर्जन से ही मिल रही है।

ताकतवर इंजन मिलेगा

मेकर इस ट्रक को सेकेंड जेनरेशन mHawk इंजन के साथ लाएगी। जिसमें 6स्‍पीड मैनुअल और 6स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स मिलेगा। साथ में सेफ्टी के लिए Level-2 ADAS, सेमी ऑटो पार्किंग, 5जी कनेक्‍टिविटी, ड्राइविंग के कई मोड्स भी मिलेंगे। इस ट्रक को सामान ढोने के लिए भी काफी अच्‍छी जगह मिलेगी।

Scorpio N के प्‍लेटफॉर्म पर ही बनेगा ट्रक

मेकर ने कंफर्म नहीं किया है, लेकिन इसे भी स्‍कॉर्पियो एन के प्‍लेटफॅार्म का यूज कर ही बनाया जाएगा। जिससे इसे अच्‍छी ग्राउंड क्लियरेंस, दमदार डिजाइन और फीचर को दिया जा सके।

कब होगा लॉन्‍च

महिंद्रा अभी इस ट्रक की सिर्फ टेस्टिंग ही कर रही है। 2023 में भले ही साउथ अफ्रीका में इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को शोकेस किया गया हो, लेकिन अभी भी इसके प्रोडक्‍शन वर्जन में कई चेंज किए जाने बाकी हैं। ऐसे में इस ट्रक को 2027 तक ही लाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular