HomeAutomobilesYear Ender 2025: इस साल लॉन्च हुई इन 5 कारों ने मचाया...

Year Ender 2025: इस साल लॉन्च हुई इन 5 कारों ने मचाया असली गदर! 2026 में भी रहेगी इन्हीं का बोलबाला

Year Ender 2025: इस साल में वैसे तो कई कारों को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया गया है। लेकिन कुछ ही ऐसी कारें हैं, जिनके लिए इस साल को जाना जाएगा। 2026 में भी ऐसी कारों की डिमांड रहेगी। ये कौन सी कारें हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Year Ender 2025: आज 31 दिसंबर 2025 है और यह साल भी आज कुछ घंटों में खत्‍म हो रहा है। लेकिन ऑटोमोबाइल इंडस्‍ट्री के लिए यह साल भी काफी खास रहा है। इस साल कई ऐसी कारों को लॉन्‍च किया गया है। जो अगले कई सालों तक अपना जादू बरकरार रखने में कामयाब रहेंगी। ऐसी कौन सी कारें हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Creta EV

हुंडई ने क्रेटा के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को 2025 में ही लॉन्‍च किया। यह एसयूवी न सिर्फ अपने ICE वेरिएंट की तरह है बल्कि इसमें काफी अच्‍छी बैटरी और मोटर को भी दिया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद इसको 473 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है जो इसे ऐसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी बनाती है जिससे लॉन्‍ग जर्नी कम प्राइज पर करने में मजा आएगा।

Kia Syros

किआ ने पारंपरिक डिजाइन वाली कारों से ऊपर उठकर ऐसी कार डिजाइन की जो न सिर्फ दिखने में फ्यूचरिस्‍टिक कार है बल्‍कि इसे ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की किसी भी कार में नहीं मिलते। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि इसकी रियर सीट न सिर्फ रिक्‍लाइन होती है बल्कि स्‍लाइड भी होती है जिससे रियर सीट पर कम जगह की समस्‍या को काफी इनोवेटिव तरीके से खत्‍म कर दिया गया है।

Skoda Kylaq

स्‍कोडा ने इंडिया में अपनी सबसे सस्‍ती कार काइलैक को भी 2025 में लाने का काम किया। इस कार से मेकर ने यह बता दिया कि जहां लोग स्‍कोडा को सिर्फ महंगी कारों वाली कंपनी के तौर पर जानते थे उनको कम बजट में भी अच्‍छा ऑप्‍शन मिल सकता है। कस्‍टमर्स ने भी इसे हाथों-हाथ लिया और काफी कम टाइम में ही यह सब 4 मीटर एसयूवी इंडिया की पसंद बन गई।

Kia Carens Clavis/EV

किआ ने सिरोस के बाद अपनी बजट सेगमेंट वाली एमपीवी कैरेंस को क्‍लाविस अवतार में लॉन्‍च किया। जिसमें उन कमियों को सुधारा गया जिनके लिए कस्‍टमर्स ने कैरेंस में सलाह दी थी। इसे न सिर्फ ICE बल्‍कि EV वेरिएंट में भी लॉन्‍च किया गया। जो इसे बाकी एमपीवी के मुकाबले काफी अच्‍छा ऑप्‍शन बना देते हैं।

Maruti Suzuki Victoris

मारुति सजुकी ने भी ऐसा बड़ा गेम किया जिससे बाकी मेकर्स हिल गए। मेकर ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में पहले से ही मौजूद Grand Vitara के अलावा Victoris को भी 2025 में इंडिया में लॉन्‍च कर दिया। इसमें ऐसे फीचर्स मारुति ने पहली बार दिए जो अब तक उनकी किसी और कार में नहीं दिए गए थे।

Hyundai Venue

हुंडई ने न्‍यू जेनरेशन वेन्‍यू को साल के आखिर में लॉन्‍च कर ही दिया। मेकर ने बताया कि भले ही वेन्‍यू नाम पुराना है लेकिन नई कार वाकई में काफी शानदार फीचर्स और डिजाइन को अपने साथ लाई है। जिससे अपने सेगमेंट में यह फिर से काफी मजबूत दावेदार बन गई है।

Tata Sierra

2025 जाते जाते ऐसी कार को इंडियन कस्‍टमर्स के लिए ले आया जिसकी चर्चाएं 2026 में भी काफी होंगी। Tata Sierra एसयूवी टाटा ने अलग ही अंदाज के साथ लॉन्‍च की। बल्कि लोगों ने भी इसे काफी प्‍यार दिया है। 90 के दशक में आने वाली इस कार को अब ऐसे लोग भी खरीदना चाह रहे हैं जो तब बच्‍चे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular