HomeAutomobiles2026 Royal Enfield Hunter लगाएगी सड़कों पर आग, प्रीमियम कलर्स और स्मार्ट...

2026 Royal Enfield Hunter लगाएगी सड़कों पर आग, प्रीमियम कलर्स और स्मार्ट फीचर्स के तड़के के साथ लॉन्‍च हुई

2026 Royal Enfield Hunter को इंडियन मार्केट में अपडेट के साथ Launch किया गया है। इसमें क्‍या चेंज हुए हैं और क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Royal Enfield Hunter को इंडियन मार्केट में अपडेट के साथ Launch किया गया है। इसमें किस तरह के चेंज हुए हैं और अब इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुई 2026 Royal Enfield Hunter

रॉयल एनफील्‍ड ने हंटर के 2026 वर्जन को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसमें नए वेरिएंट और नए कलर ऑप्‍शंस को दिया है। जो नए बेस प्रीमियम वेरिएंट और टॉप वेरिएंट में मिलेंगे।

मिला नया वेरिएंट

इस बाइक को मेकर ने नया बेस वेरिएंट भी दिया है जो प्रीमियम नाम से है और इसको टरमैक ब्‍लैक कलर में ही ऑफर किया जाएगा। इस वेरिएंट को सिर्फ स्‍पोक व्‍हील के साथ दिया जाएगा। हालांकि इस वेरिएंट को रेट्रो वेरिएंट से ऊपर रखा जाएगा।

बेस वेरिएंट से ऊपर मिले ये अपडेट

मेकर ने इस बाइक के बेस वेरिएंट के ऊपर ऑफर किए गए वेरिएंट्स में मुंबई येलो और मूनशॉट व्हाइट कलर ऑप्‍शन दिए हैं।

इंजन में नहीं हुआ चेंज

रॉयल एनफील्‍ड ने इस बाइक के इंजन में कोई चेंज नहीं किया है। इसमें पहले की तरह ही 349 सीसी का एयर कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो इस बाइक को 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा।

क्‍या है Price

इसके नए वेरिएंट प्रीमियम की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.50 लाख रुपये है। टॉप स्‍पेक की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.70 लाख रुपये है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.37 लाख रुपये से शुरू होती है।

बुकिंग और डिलीवरी शुरू

मेकर ने इसके अपडेट को लॉन्‍च तो कर दिया है साथ में इसकी बुकिंग और डिलीवरी को भी शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular