HomeAutomobilesभारत आएगी Kia Seltos Hybrid, कम तेल में करेगी लंबा सफर; जानें...

भारत आएगी Kia Seltos Hybrid, कम तेल में करेगी लंबा सफर; जानें वो जरूरी बातें जो इसे बनाएंगी ‘सेगमेंट किंग’!

Kia Seltos Hybrid को इंडिया लाने पर पहली बार जानकारी मिली है। क्‍या इसे लाना मेकर के लिए फायदेमंद होगा? इससे किन SUVs की टेंशन बढ़ जाएगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Seltos Hybrid को आखिरकार इंडिया लाने पर पहली बार डिटेल मिली है। क्‍या इसे लाना मेकर के लिए फायदेमंद हो सकता है? इसको लाने के बाद किन SUVs की टेंशन बढ़ जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Kia Seltos Hybrid

किआ ने बताया है कि वह ग्‍लोबल लेवल पर अगले 3-4 सालों में 10 नए हाइब्रिड मॉडल्‍स को लाने की तैयारी में है। जिनको नए पावरट्रेन के साथ कई शानदार फीचर्स के साथ लाया जाएगा। जिनमें Kia Seltos Hybrid भी शामिल होगी।

भारत में भी होगी ऑफर

मेकर के लिए इंडियन मार्केट काफी महत्‍वपूर्ण है। इसलिए यहां पर भी उन सभी कारों को लाया जा सकता है जिनको इंटरनेशनल मार्केट में ऑफर किया जाएगा। जिस वजह से इस बात की उम्‍मीद काफी ज्‍यादा बढ़ गई है कि इंडिया में भी सेल्‍टॉस के हाइब्रिड वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा।

क्‍यों है जरूरी

इंडिया में सेल्‍टॉस को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में आने वाली बाकी SUVs को भी हर महीने हजारों की संख्‍या में खरीदा जाता है। ऐसे में यह सेगमेंट सभी कंपनियों के लिए काफी खास है और इसमें कई मेकर्स अपने प्रोडक्‍ट्स को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ भी ऑफर करते हैं। इसलिए किआ के लिए भी जरूरी है कि वह भी अपनी एसयूवी को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लेकर आए।

कौन से मेकर्स कर रहे हैं ऑफर

सेल्‍टॉस के मुकाबले में आने वाली Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder और कुछ टाइम पहले ही लॉन्‍च हुई नई जेनरेशन Renault Duster को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर किया जा रहा है। आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ सकता है और होंडा के साथ कुछ और मेकर्स भी अपनी एसयूवी को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ ला सकते हैं।

होगी दूसरे मेकर्स को टेंशन

अगर किआ अपनी सेल्‍टॉस को हाइब्रिड वर्जन के साथ लाती है तो इससे दूसरे मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। अभी कई मेकर्स अपनी एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट्स की माइलेज पर बड़े दावे करते हुए नजर आते हैं। लेकिन हाइब्रिड सेल्‍टॉस भी लुक्‍स, फीचर्स और माइलेज के साथ सभी की टेंशन आसानी से बढ़ा सकती है।

ग्राहकों को मिलेगा फायदा

कार मेकर्स के बीच प्रतिस्‍पर्धा में बने रहने का असली फायदा तो कस्‍टमर्स को ही मिलने वाला है। लगातार हो रहे अपडेट के साथ अगर टेक्‍नोलॉजी भी अपडेट होगी तो इसका सीधा फायदा कस्‍टमर्स को ज्‍यादा माइलेज के साथ होगा।

समय की भी है जरूरत

जब इंडिया में सड़कों पर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हर रोज लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल सिर्फ कारों के खड़े रहने की वजह से ही जल रहा है। ऐसे में अगर हाइब्रिड कारों को बढ़ावा देते हुए नए प्रोडक्‍ट्स को लाया जाता है, तो इससे न सिर्फ पेट्रोल की गैर जरूरी खपत को कम किया जा सकेगा, बल्कि इससे पर्यावरण को भी कम नुकसान होगा। साथ ही भारत सरकार पर भी तेल आयात का बोझ कुछ हद तक कम हो सकता है। आने वाले समय में Cafe-3 Norms को भी लाया जाएगा, जिसके बाद बड़े इंजन वाली हाइब्रिड कारों को लाने पर मेकर्स को भी फायदा मिलेगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular