HomeAutomobilesRenault Triber 2026 अब पहले से ज्‍यादा प्रीमियम हुई, मिले कई सेगमेंट...

Renault Triber 2026 अब पहले से ज्‍यादा प्रीमियम हुई, मिले कई सेगमेंट फर्स्‍ट फीचर्स, बस इतनी सी है Price

Renault Triber 2026 अब पहले से ज्‍यादा प्रीमियम हो गई है। इसमें कौन से Segment First फीचर्स दिए हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Triber 2026 अब पहले से ज्‍यादा प्रीमियम होने के बाद Launch हो गई है। इस MPV में कौन से Segment First फीचर्स दिए हैं। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पहले से ज्‍यादा प्रीमियम हुई Renault Triber 2026

रेनो ने अपनी एमपीवी ट्राइबर को पहले से ज्‍यादा प्रीमियम कर दिया है। जिसके बाद इसमें कई ऐसे फीचर्स भी दे दिए गए हैं, जो सेगमेंट में पहली बार बजट एमपीवी में आ रहे हैं।

इन Features के साथ हुई अपडेट

मेकर ने इस एमपीवी को सेगमेंट फर्स्‍ट फीचर्स में ऑटोमैटिक एसी और सेकेंड रो में वन टच फोल्‍ड और टंबल सीट को दे दिया है। जिससे गर्मियों में तो राहत मिलेगी ही तीसरी रो में आने जाने में भी परेशानी नहीं आएगी। यह एमपीवी अब 1065 लीटर बूट स्‍पेस के साथ आती है जो सेगमेंट में सबसे बेस्‍ट है।

केबिन भी हुआ अपडेट

रेनो ने ट्राइबर 2026 के केबिन को भी ज्‍यादा प्रीमियम बनाया गया है और ड्यूल टोन डैशबोर्ड के साथ 8 इंच टचस्‍क्रीन को दिया है।

Techno वेरिएंट में मिले ये फीचर्स

ट्राइबर के टेक्‍नो वेरिएंट को ड्राइवर सीट हाइट एडजस्‍टमेंट, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट, रियर डिफॉगर, इलेक्‍ट्रिकली फोल्‍डेबल ओआरवीएम, थर्ड रो में 12V सॉकेट, 2 फ्रंट ट्विटर, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल के साथ अपडेट किया है।

Evolution वेरिएंट में ये फीचर्स आए

इवोल्‍यूशन वेरिएंट में स्‍टेयरिंग माउंटिड ऑडियो और फोन कंट्रोल्‍स, डे-नाइट एडजस्‍टेबल आईआरवीएम, रियर रूम लैंप को दिया है।

आते हैं ये सेफ्टी फीचर

मेकर इस एमपीवी में 21 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर ऑफर करती है। जिसमें 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस, ईएससी शामिल हैं।

ताकतवर है इंजन

रेनो ट्राइबर 2026 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन से 72 पीएस पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ में 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स और AMT का ऑप्‍शन मिलता है।

सिर्फ इतना है Price

मेकर ने ट्राइबर 2026 के प्राइज को भी अपडेट किया है। अब इसके बेस वेरिएंट को 5.80 लाख और टॉप वेरिएंट को 8.48 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular