HomeAutomobiles7 Seater SUV खरीदने का है मन? तो रुक जाइए, Maruti से...

7 Seater SUV खरीदने का है मन? तो रुक जाइए, Maruti से लेकर Toyota तक ला रहे हैं ये शानदार ऑप्शंस

Upcoming 7 Seater SUVs: इंडिया में कई मेकर्स जल्‍द ही 7 सीटों वाली एसयूवी ला रहे हैं। किस मेकर ने किस एसयूवी को लाने की तैयारी की है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming 7 Seater SUVs: इंडियन मार्केट में कस्‍टमर्स 7 सीटों वाली एसयूवी को भी पसंद करते हैं। इसी पसंद को देखते हुए अब कई मेकर्स इसी सेगमेंट में कुछ शानदार एसयूवी को ला रहे हैं। किस मेकर ने किस एसयूवी को लाने की तैयारी की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Suzuki Grand Vitara 7 Seater SUV

इंडियन कार मेकर मारुति ग्रैंड विटारा को ऑफर करती है। मेकर अगले कुछ महीनों में ही इस एसयूवी के 7 सीटर वर्जन को लॉन्‍च कर सकती है। जिसमें 3 रो होंगी और अभी वाले वर्जन की जगह नया वर्जन ज्‍यादा लंबा भी होगा। साथ में कई कॉस्‍मैटिक अपडेट भी होंगे जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे शानदार एसयूवी में से एक बना सकती है। सोर्स से मिली डिटेल के मुताबिक इस एसयूवी को मेकर Y17 कोडनेम के साथ टेस्‍ट और डेवलप कर रही है।

Toyota Urban Cruiser Hyryder 7 Seater SUV

मारुति की ग्रैंड विटारा की तरह ही टोयोटा भी अपनी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाती है। मेकर इस एसयूवी के भी 7 सीटर वर्जन को लॉन्‍च करने वाली है। लेकिन इसे लॉन्‍च करने में अभी थोड़ा टाइम लग सकता है। दिसंबर के आस पास तक इसे ऑफर किया जा सकता है। इसे भी 5 सीटर वर्जन से ज्‍यादा लंबा बनाया जाएगा और कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ ऑफर किया जाएगा।

Mahindra Scorpio N को भी मिलेगा अपडेट

महिंद्रा इंडियन मार्केट में 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर करती है। इस एसयूवी को अब मिड लाइफ अपडेट करने की तैयारी है। जिसमें कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे। इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को नए हेडलैंप, ग्रिल, बंपर के साथ कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट करके अगले 3-4 महीनों में ही लॉन्‍च किया जा सकता है।

Tata Safari EV

टाटा भी अपनी मिड साइज 7 Seater SUV सफारी को मार्केट में सालों से ऑफर कर रही है। अब इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक 7 सीटर वर्जन को मार्केट में लॉन्‍च किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि इसे फेस्टिव सीजन तक ऑफिशियली लाया जा सकता है। जिसमें 75 KWh के साथ और बैटरी पैक के ऑप्‍शन मिलेंगे। जिसके बाद इसकी रेंज 500 से 600 किलोमीटर तक हो जाएगी। इसमें ICE वर्जन की तरह ही डिजाइन और फीचर्स होंगे। साथ में कुछ और कॉस्‍मैटिक अपडेट के साथ इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular