SUV भूल जाएंगे आप, Sedan लवर्स के लिए खुशखबरी; Skoda, Honda ला रही हैं मर्सिडीज जैसे फीचर्स वाली कारें

Upcoming Sedan Cars
Upcoming Sedan Cars PC- autotechbiz.in

Sedan Cars को इंडियन मार्केट में फिर से ग्रोथ मिल रही है। जिसको भुनाने के लिए Skoda और Honda जैसे मेकर्स इस सेगमेंट में दांव लगाने वाले हैं। कौन सा मेकर इस सेगमेंट में अपनी किस कार को अपडेट करने वाले हैं। इस सेगमेंट में कौन सी कार लॉन्‍च होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फिर बढ़ रही मार्केट

इंडिया में एक बार फिर से सेडान कार सेगमेंट की मार्केट में फिर से इजाफा हो रहा है। इस सेगमेंट में काफी कम मेकर्स ही अपनी कार को ऑफर कर रहे हैं, लेकिन जो भी मेकर्स इस सेगमेंट में अपनी कार ला रहे हैं, अब उनको फिर से ग्रोथ मिल रही है। इसी को देखते हुए अब मेकर्स भी और कोशिश कर रहे हैं और अपनी कारों को अपडेट भी कर रहे हैं।

Skoda Slavia Facelift आ रहा है

स्‍कोडा अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया को मार्केट में ऑफर करती है। अब इस कार के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी हो रही है। मेकर इस कार को अक्‍टूबर से दिसंबर तक इसे लॉन्‍च करेगी। जिसमें नई हेडलाइट्स, ग्रिल, बंपर और 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया जाएगा। साथ में कुछ नए कलर ऑप्‍शंस भी मिलेंगे। साथ में 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, अपडेटेड एसी, रियर सीट में मसाजर, 8 स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाएगा।

Honda City का भी आ रहा Facelift

होंडा सिटी भी इंडियन मार्केट में 27 सालों से ऑफर की जा रही है। इस कार का भी फेसलिफ्ट लाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 22 May को ऑफिशियली इसे इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें नई हेडलाइट्स, बंपर, ग्रिल, 16 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नए पेंट ऑप्‍शंस, पावर एडजस्‍टमेंट और वेंटिलेटिड सीट्स, होंडा सेंसिंग जैसे फीचर्स को अपडेट किया जाएगा।

Volkswagen Virtus भी होगी अपडेट

स्‍कोडा और होंडा के अलावा फॉक्‍सवैगन भी अपनी सेडान कार वर्टुस को अपडेट करने वाली है। लेकिन ऑफिशियली कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। इसमें भी स्‍लाविया की तरह कॉस्‍मैटिक अपडेट्स ही होंगे। साथ में नया गियरबॉक्‍स भी मिलेगा।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।