HomeAutomobilesBMW M440i xDrive Convertible हुई Launch, 4.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 की...

BMW M440i xDrive Convertible हुई Launch, 4.9 सेकंड में पकड़ेगी 100 की स्पीड

BMW M440i xDrive Convertible Launch हो गई है। इस कार को कौन सी खूबियों और इंजन के साथ लाया गया है। क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW M440i xDrive Convertible Launch हो चुकी है। ऑफिशियली 4 May 2026 को लॉन्‍च की गई इस कार में कौन सी खूबियों को दिया है। इसमें किस तरह के इंजन को दिया गया है। इसकी क्‍या Price रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW M440i xDrive Launch हुई

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में एम440 आई एक्‍स ड्राइव कनवर्टिबल को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसे फिक्‍स्‍ड रूफ की जगह खुलने और बंद होने वाले रूफ के साथ ऑफर किया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इस कार में 3 लीटर M TwinPower Turbo इनलाइन 6, 4 वॉल्‍व माइल्‍ड हाइब्रिड इंजन दिया है। जो इस कार को 374 हॉर्स पावर के साथ 500 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इस कार को 4.9 सेकेंड में ही 0 से 100 KMPH की स्‍पीड से चलाने के साथ ही 250 KMPH की Top Speed दी गई है। इसमें 8स्‍पीड M steptronic गियरबॉक्‍स दिया है।

मिले शानदार फीचर्स

BMW की इस कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में BMW Adaptive LED हेडलैंप, डीआरएल, ऑटोमैटिक, डायनेमिक हेडलाइट रेंज कंट्रोल, हाई बीम असिस्‍ट, रेड हाई-ग्‍लॉस में एम स्‍पोर्ट ब्रेक, 19 इंच M अलॉय व्‍हील्‍स, रेन सेंसर और ऑटोमैटिक ड्राइविंग लाइट्स, M एक्‍सटीरियर मिरर, M स्‍पोर्ट प्रो ग्रिल, हाई ग्‍लॉस ब्‍लैक में M रियर डिफ्यूजर, 4 पाइप टाइटेनियम मफलर के साथ टिप्‍स, 2 जोन ऑटो एसी, एंटी डैजल फंक्‍शन के साथ इंटीरियर मिरर, मूड और एंबिएंट लाइट, पैडल शिफ्टर्स के साथ M लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, 50 KMPH की स्‍पीड पर खुलने और बंद होने वाला सॉफ्ट टॉप, M सीट बेल्‍ट, स्‍पोर्ट सीट, फुली डिजिटल 12.3 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, वाइडस्‍क्रीन कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, 14.9 इंच कंट्रोल डिस्प्‍ले, 8.5 BMW ऑपरेटिंग सिस्‍टम, डिजिटल की, पीडीसी, 360 सराउंड व्‍यू, वायरलेस चार्जिंग, 12 स्‍पीकर हरमन कार्डन म्‍यूजिक सिस्‍टम, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, स्‍टार्ट/स्‍टॉप फंक्‍शन, 6 एयरबैग्‍स, एबीएस, सीबीसी, डीएससी, डीबीसी, आइसो‍िफक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, साइड इम्‍पैक्‍ट प्रोटेक्‍शन, टीपीएमएस के साथ लंबी फीचर लिस्‍ट मिलती है।

7 एक्‍सटीरियर कलर ऑप्‍शन

इस कार में मेकर एक्‍सटीरियर के 7 कलर ऑप्‍शन दे रही है। जिसमें Black Sapphire, M Brooklyn Grey, Mineral White, M Portimao Blue, Cape York Green, Fire Red और Arctic Race Blue कलर ऑप्‍शन हैं। इसमें Black, Tacora Red और Cognac जैसे अपहोलस्‍ट्री को दिया है।

इतनी है Price

मेकर ने इस कार में कस्‍टमाइजेशन के ऑप्‍शंस भी दिए हैं, जिसके बाद इसकी प्राइज अलग हो सकती है। लेकिन स्‍टॉक कार की एक्‍स शोरूम प्राइज 1.09 करोड़ रुपये है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular