HomeNews For YouUPPCL Smart Meter: इस एप से घर बैठे करें चेक प्रीपेड से...

UPPCL Smart Meter: इस एप से घर बैठे करें चेक प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ मीटर या नहीं, योगी सरकार ने दिया था आदेश

Prepaid Smart Meter: क्या आपका प्रीपेड स्मार्ट मीटर पोस्टपेड हो गया है? आप ये घर बैठे एप के जरिए चेक कर सकते हैं।

UPPCL Smart Meter Prepaid To Postpaid Kaise Hoga: अगर आपके वहां भी पिछले दिनों बिजली विभाग द्वारा पुराने बिजली के मीटर को हटाकर प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं, तो अब योगी सरकार के आदेश के बाद इन प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड किया जा रहा है।

बिजली विभाग मई 2026 यानी इसी महीने में ये काम करेगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है, लेकिन क्या आपका प्रीपेड बिजली का मीटर पोस्टपेड में बदल गया है या नहीं?

ये भी पढ़ें:- AC Servicing Tips: नहीं करवाई सर्विस तो क्या खराब हो जाएगा एसी? यहां जानें

बिजली विभाग क्या करेगा?

यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी UPPCL द्वारा ये फैसला लिया गया है कि मई 2026 तक सभी स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल दिया जाएगा
इससे पहले की तरह यानी पोस्टेपेड मीटर की तरह लोगों के हर महीने बिल आएंगे

कैसे चेक करें कि मीटर का पोस्पेड हुआ है या नहीं?

पहला स्टेप

पहले गूगल प्ले स्टोर से UPPCL Consumer एप डाउनलोड कर लें
फिर इसे इंस्टॉल करें और अपनी अकाउंट आईडी भर दें
अब मोबाइल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी को भरें

दूसरा स्टेप

फिर रजिस्टर कर लें जिसके बाद लॉगिन कर लें
इसके बाद आपको एप में ‘My Account’ या ‘Account Summary’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

ये भी पढ़ें:- WhatsApp Unblocking Tips: गर्लफ्रेंड-दोस्त ने किया है ब्लॉक? परेशान होने की जगह करें ये काम, कर पाएंगे चैट

तीसरा स्टेप

अब आपको देखना है कि बिलिंग मोड में क्या लिखा है
अगर बिलिंग मोड में Postpaid लिखा आ रहा है तो आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल चुका है
वहीं, अगर यहां पर Current Balance या Recharge का ऑप्शन आ रहा है यानी मीटर अभी भी प्रीपेड ही है

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular