Mahindra Scorpio Classic के प्राइज अचानक बढ़ गए, शोरूम जाने से पहले पढ़ लें नई Price List

Mahindra Scorpio Classic
Mahindra Scorpio Classic PC- Mahindra

Mahindra Scorpio Classic की Price Hike हो चुकी है। मेकर ने July 2026 में इसके किस वेरिएंट को कितना महंगा कर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Scorpio Classic Price Hike

महिंद्रा ने अपनी सबसे दंबग एसयूवी स्‍कॉर्पियो क्‍लासिक को महंगा कर दिया है। इस एसयूवी के चारों वेरिएंट्स की प्राइज को इस महीने में रिवाइज कर दिया गया है।

अलग अलग हुई प्राइज हाइक

मेकर ने इस एसयूवी के चारों वेरिएंट्स को महंगा तो कर दिया है। लेकिन इसके सभी वेरिएंट्स की प्राइज में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसकी जगह सभी के प्राइज को अलग अलग बढ़ाया गया है।

कितनी हुई महंगी

अब इस एसयूवी को खरीदना 40 हजार रुपये तक महंगा हो चुका है। इतनी बढ़ोतरी इस एसयूवी के S11 वेरिएंट्स में ही की गई है। इसके अलावा S Diesel MT 7S की प्राइज को 37 हजार रुपये, S Diesel MT 9S की प्राइज में 39 हजार रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

अब क्‍या है नई Price

महंगी होने के बाद अब इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 13.37 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज अब 17.40 लाख रुपये हो चुकी है।

May में भी हुआ था प्राइज रिवाइज

मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज में मई में भी रिविजन किया था। तब इस एसयूवी को 23500 रुपये तक महंगा किया गया था। जिसके बाद अब फिर से जुलाई में इसकी प्राइज को रिवाइज किया गया है।

June में मिली थी जानकारी

महिंद्रा ने जून के आखिर में ही बताया था कि वह अपने पूरे पोर्टफोलियो की प्राइज को 2.7 पर्सेंट तक महंगा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 से लागू कर दी जाएगी। जिसके बाद एक एक करके मेकर ने अपनी भी एसयूवी की प्राइज को रिवाइज कर दिया है।

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।