HomeAutomobilesNew Launch: Ashok Leyland ने भारत का पहला एयर सस्पेंशन वाला मल्टी-एक्सल...

New Launch: Ashok Leyland ने भारत का पहला एयर सस्पेंशन वाला मल्टी-एक्सल ट्रक किया लॉन्च, जानें फीचर्स

Ashok Leyland Launches India's First Air Suspension Multi-Axle Truck: एयर सस्पेंशन टेक्नोलॉजी राइड की क्वालिटी को भी बेहतर बनाती है और टायरों व मैकेनिकल पार्ट्स की घिसावट को कम करती है, जिससे ये टैंकर और सीमेंट कैरियर जैसे लंबे सफर और भारी सामान ढोने वाले कामों के लिए खास तौर पर उपयुक्त हो जाती है।

Ashok Leyland ने भारत का पहला एयर सस्पेंशन वाला मल्टी-एक्सल ट्रक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अधिक पेलोड क्षमता के कारण ग्राहक इस एयर सस्पेंशन ट्रक से 6 साल में 5 लाख रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Mahindra Scorpio Classic के प्राइज अचानक बढ़ गए, शोरूम जाने से पहले पढ़ लें नई Price List

किस-किस रेंज में हुए लॉन्च?

तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है
पहली है 12-टायर वाला ट्रक
दूसरी है 14-टायर और तीसरी है डुअल टायर वाला 14-टायर का वैरिएंट

क्या है खासियत?

एयर सस्पेंशन मल्टी-एक्सल ट्रक में पारंपरिक लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन सिस्टम की जगह हवा से भरे बेलोज (bellows) का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोड और सड़क की स्थितियों के हिसाब से अपने-आप एडजस्ट हो जाते हैं।

इससे गाड़ी के एक्सल पर वजन बेहतर तरीके से डिवाइड हो पाता है, जिससे चेसिस पर दबाव कम पड़ा है और मौजूदा नियमों के तहत वजन की सीमा में अधिक पेलोड ले जाने की क्षमता मिलती है।

ये भी पढ़ें:- IOCL के Pipavav Bitumen Cell का ऑपरेटिंग पार्टनर बना Amron, जानें डिटेल्स

ये टेक्नोलॉजी राइड की क्वालिटी को भी बेहतर बनाती है और टायरों व मैकेनिकल पार्ट्स की घिसावट को कम करती है, जिससे ये टैंकर और सीमेंट कैरियर जैसे लंबे सफर और भारी सामान ढोने वाले कामों के लिए खास तौर पर उपयुक्त हो जाती है।

क्या बोले संजीव कुमार?

कंपनी के MHCV डिवीजन के प्रेसिडेंट संजीव कुमार ने इस एयर सस्पेंशन ट्रक को लेकर कहा कि, ‘आज हमने भारत का पहला एयर सस्पेंशन वाला मल्टी-एक्सल ट्रक लॉन्च किया है। इसका फायदा ये है कि इसमें चार टन ज्यादा पेलोड ले जाने की क्षमता है। इस अतिरिक्त क्षमता से ग्राहकों को 6 साल में लगभग 5 लाख रुपये की बचत होगी।’

उन्होंने ये भी कहा कि, ‘कंपनी को उम्मीद है कि नई रेंज ग्राहकों को अधिक फ्लेक्सिबिलिटी देकर भारत के मल्टी-एक्सल गाड़ी सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। खासकर टैंकर, सीमेंट और पॉलीमर जैसे कामों के लिए।’

ये भी पढ़ें:- 2026 Maruti Brezza की Bookings; जानें किस Date पर हो रही है Launch

संजीव कुमार ने ये भी कहा कि “Ashok Leyland का शुरुआती फोकस घरेलू बाजार पर रहेगा और प्रोडक्ट के स्टेबल होने के बाद ही एक्सपोर्ट पर विचार किया जाएगा। आमतौर पर, किसी प्रोडक्ट को स्टेबल होने में कम से कम तीन से चार साल लगते हैं। कंपनी विदेश में विस्तार करने से पहले भारत में काफी वॉल्यूम बनाने पर ध्यान देगी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular