HomeAutomobilesकल लॉन्च होने जा रही नई 2026 Maruti Brezza Facelift, क्या-क्या बदला?...

कल लॉन्च होने जा रही नई 2026 Maruti Brezza Facelift, क्या-क्या बदला? अभी क्लिक करें और देखें!

2026 Maruti Brezza Facelift कल इंडिया में Launch होगी। इस एसयूवी में क्‍या चेंज हो रहे हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Maruti Brezza Facelift को ऑफिशियली कल इंडियन मार्केट में Launch किया जाएगा। मेकर ने इस एसयूवी में क्‍या बड़े चेंज किए हैं। कौन सी टेक्‍नोलॉजी को इसमें दिया जाएगा। कैसे फीचर्स इसमें मिलेंगे। कितने इंजन ऑप्‍शन देने की तैयारी हो चुकी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Maruti Brezza Facelift Launch होगी

मारुति सुजुकी कल ऑफिशियली इंडियन मार्केट में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा फेसलिफ्ट को लॉन्‍च कर देगी। गुरुवार शाम तक इस एसयूवी को लॉन्‍च करेगी।

क्‍या होंगे चेंज

मारुति की इस सबसे ज्‍यादा खरीदी जाने वाली एसयूवी में सबसे बड़ा चेंज इसके इंजन और सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में देखने को मिलेगा। इस एसयूवी को कुछ नए फीचर्स के साथ भी ऑफर करने की तैयारी है।

इंजन में क्‍या होगा बदलाव

मारुति अपनी इस एसयूवी को अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ ही ऑफर करती रही है। लेकिन इसके फेसलिफ्ट को 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। साथ में इसको 6 स्‍पीड मैनुअल और AT के साथ भी ऑफर करने की तैयारी हो चुकी है।

सीएनजी टेक्‍नोलॉजी में क्‍या बदलेगा

पेट्रोल के साथ ही इसे सीएनजी में भी लाया जाता है, जिसमें एक ही सिलेंडर को बूट स्‍पेस में दिया जाता है। इस वजह से इसमें सामान रखने की ज्‍यादा जगह नहीं मिल पाती है। फेसलिफ्ट वर्जन में Maruti Victoris की तरह अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलेगा। जिसमें 2 सीएनजी सिलेंडर होंगे। इससे बूट स्‍पेस में सामान रखने में परेशानी नहीं आएगी।

क्‍या हो सकती है Price

मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट अभी तक अपने इंजन की वजह से अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स वाली एसयूवी है। लेकिन अब जब इसमें छोटा इंजन दिया जाएगा तो इस पर लगने वाले टैक्‍स को भी कम कर दिया जाएगा। इस वजह से इसकी प्राइज में ज्‍यादा फर्क नहीं आएगा। ऐसा भी हो सकता है कि इसकी अभी वाली एक्‍स शोरूम प्राइज जो 8.25 लाख रुपये से शुरू होती है, उसी प्राइज पर इसे इंट्रोडक्‍ट्री की तरह ऑफर किया जाए।

इनसे मिलेगी चुनौती

मारुति ब्रेजा अभी तक सिर्फ 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ आती थी। लेकिन अब इसे टर्बो इंजन के साथ भी लाया जाएगा। जिससे साफतौर पर Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Kia Syros, Kia Sonet, Hyundai Venue, Skoda Kylaq जैसी सब 4 मीटर एसयूवी की टेंशन बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular